{"_id":"5fad42108ebc3e75017f7e7d","slug":"crime-mandi-news-sml351314588","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत में पेड़ से फंदा लगा कर महिला ने दे दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत में पेड़ से फंदा लगा कर महिला ने दे दी जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ोहर (मंडी)। ग्राम पंचायत सरोआ के कांढी गांव में एक विवाहिता ने खेतों में बान के पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आत्महत्या का मामला दर्ज कर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल मंडी भेज दिया है।
मृतक महिला की शिनाख्त 35 वर्षीय शांति देवी पत्नी डोला राम निवासी कांढी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार वीरवार दोपहर शांति देवी ने घास लाने के लिए रस्सी उठाई और खेतों में चली गई। खेतों में उसने बान के पेड़ पर रस्सी से फंदा लगा कर जान दे दी। पेड़ पर लाश लटकी देख जब स्थानीय लोगों की नजर पड़ी तो लोगों ने शोर मचाकर महिला के परिजनों को सूचित किया। पंचायत प्रधान को भी जानकारी दी। प्रधान ने पुलिस थाना गोहर को सूचित किया। पुलिस दल ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया और मामला दर्ज कर इसे पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल मंडी भेज दिया।
घटना के दौरान शव के पास किसी तरह का सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। एसएचओ सूरम सिंह ने बताया कि पुलिस की प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन
000