{"_id":"8f4621ac9dc3c43128d840e67d3daafa","slug":"crime-in-mandi-hindi-news-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुंदरनगर में चरस के साथ एक धरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुंदरनगर में चरस के साथ एक धरा
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी, सुंदरनगर
Updated Wed, 02 Dec 2015 09:53 PM IST
विज्ञापन
सुंदरनगर की सलापड़ पुलिस चौकी के एक दल ने गश्त के दौरान पंचकुला निवासी एक युवक के पास से 97 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ कार्यवाई आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार सलापड़ पुलिस का एक दल बुधवार को राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर गशत पर था। इस दौरान पुलिस को देख कर एक राहगीर घबरा गया। जिसकी गतिविधियों पर पुलिस को शक हुआ। जब पुलिस दल ने आरोपी को रोक कर उसकी तलाशी ली तो उसके पास से 97 ग्राम चरस बरामद हुई।
विज्ञापन
आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया है। उसकी शिनाख्त पंचकूला के सेक्टर-4 के मकान नंबर 891 निवासी तरुण शर्मा पुत्र शमशेर जंग शर्मा के रुप में हुई है। डीएसपी कुलभूषण वर्मा ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश करने की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन