फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   crime in mandi

सुंदरनगर में दो किलो चरस के साथ तीन धरे

Fri, 27 Nov 2015 10:13 PM IST
Updated Fri, 27 Nov 2015 10:13 PM IST
विज्ञापन
crime in mandi

सुंदरनगर पुलिस टीम ने नाके पर चैकिंग कर एक कार से दो किलोग्राम चरस बरामद

विज्ञापन
की है। पुलिस ने कार में सवार तीन लोगों को चरस तस्करी करने पर गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस का चरस का अवैध कारोबार करने वालों की धरपकड़ के लिए अभियान जारी है।

पुलिस ने शुक्रवार को नाका लगा कर एक कार से से दो किलोग्राम चरस बरामद की है। इस मामले में पुलिस ने चरस के साथ तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है। सुंदरनगर पुलिस के एक दल ने शुक्रवार को मुख्य आरक्षी टेकचंद के नेतृत्व में पुंघ के पास नाका लगा रखा था।

इस दौरान कुल्लू की ओर से आ रही एक कार को पुलिस ने जांच के लिए रोका। कार की जांच के दौरान पुलिस ने उसमें से दो किलो एक सौ ग्राम चरस बरामद की। जिस पर पुलिस ने कार में सवार तीन लोगों को हिरासत में ले लिया है। आरोपियों की शिनाख्त कुल्लू के सैंज क्षेत्र के रायसेरी निवासी जोगिंद्र सिंह, पासी निवासी तुलसी राम व सिरोह निवासी इंद्र चंद को हिरासत में लिया है।

पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। डीएसपी कुलभूषण वर्मा ने बताया कि पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। वहीं उनके वाहन को भी कब्जे में लिया गया है। आरोपियों को अदालत में पेश करने की प्रक्रिया चल रही है। उन्होंने चरस का अवैध कारोबार करने वालों की धरपकड़ को अभियान जारी रहेगा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed