{"_id":"ad70a505c4e225a3b60d00d8c7541022","slug":"crime-in-mandi-hindi-news-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुंदरनगर में दो किलो चरस के साथ तीन धरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुंदरनगर में दो किलो चरस के साथ तीन धरे
Updated Fri, 27 Nov 2015 10:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुंदरनगर पुलिस टीम ने नाके पर चैकिंग कर एक कार से दो किलोग्राम चरस बरामद
विज्ञापन
की है। पुलिस ने कार में सवार तीन लोगों को चरस तस्करी करने पर गिरफ्तार
किया है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस
का चरस का अवैध कारोबार करने वालों की धरपकड़ के लिए अभियान जारी है।
पुलिस ने शुक्रवार को नाका लगा कर एक कार से से दो किलोग्राम चरस बरामद की है। इस मामले में पुलिस ने चरस के साथ तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है। सुंदरनगर पुलिस के एक दल ने शुक्रवार को मुख्य आरक्षी टेकचंद के नेतृत्व में पुंघ के पास नाका लगा रखा था।
इस दौरान कुल्लू की ओर से आ रही एक कार को पुलिस ने जांच के लिए रोका। कार की जांच के दौरान पुलिस ने उसमें से दो किलो एक सौ ग्राम चरस बरामद की। जिस पर पुलिस ने कार में सवार तीन लोगों को हिरासत में ले लिया है। आरोपियों की शिनाख्त कुल्लू के सैंज क्षेत्र के रायसेरी निवासी जोगिंद्र सिंह, पासी निवासी तुलसी राम व सिरोह निवासी इंद्र चंद को हिरासत में लिया है।
पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। डीएसपी कुलभूषण वर्मा ने बताया कि पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। वहीं उनके वाहन को भी कब्जे में लिया गया है। आरोपियों को अदालत में पेश करने की प्रक्रिया चल रही है। उन्होंने चरस का अवैध कारोबार करने वालों की धरपकड़ को अभियान जारी रहेगा