फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Cricket competition will be held this time in Mahashivratri festival

Mandi News: महाशिवरात्रि महोत्सव में इस बार होगी क्रिकेट स्पर्धा

Mon, 20 Jan 2025 11:46 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
Cricket competition will be held this time in Mahashivratri festival
मंडी। अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव के अवसर पर होने वाली खेलकूद में इस साल क्रिकेट को भी शामिल किया गया है। इस साल चौदह इवेंट में खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। अगले साल क्रिकेट के स्वरूप में बदलाव कर इसे राष्ट्रीय स्तर के इवेंट के रूप में आयोजित किया जाएगा। इसमें प्रदेश के अलावा बाहरी राज्यों के खिलाड़ी भी हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। महाशिवरात्रि प्रीमियर लीग के रूप में क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू की जाएगी। मेले में हॉफ मैराथन, बॉक्सिंग, बास्केटबाल, वॉलीबाल, छिंज, निशानेबाजी और साइकिल प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

कांगणीधार संस्कृति सदन में आयोजित महाशिवरात्रि महोत्सव की साधारण सभा में निर्णय लिया है। पांच से छह इवेंट महाशिवरात्रि महोत्सव से पहले और शेष का आयोजन महाशिवरात्रि मेले के दौरान किया जाएगा। इसके अलावा नॉर्दर्न जोन का नया इवेंट भी कार्यक्रमों में शामिल किया जाएगा। उभरते हुए युवा गायक कलाकारों के लिए वायस ऑफ महाशिवरात्रि का भी आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

खेलकूद प्रतियोगिता की थीम नशा मुक्ति रहेगी। शुभारंभ के अवसर पर कल्चरल परेड का भी आयोजन किया जाएगा। इसमें प्रदेश के जिलों के साथ-साथ अन्य राज्यों की संस्कृति का प्रदर्शन किया जाएगा। लोक कलाकारों के दलों को बुलाया जाएगा। महाशिवरात्रि मेले में कुश्ती समेत अन्य खेलों को भी शानदार तरीके से आयोजित किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed