फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   CPIM picketing on inflation, unemployment

महंगाई, बेरोजगारी पर माकपा का धरना

Thu, 14 Oct 2021 11:03 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
CPIM picketing on inflation, unemployment
मंडी के सेरी मंच पर माकपा के कार्यकर्ता महंगाई को लेकर धरना प्रदर्शन करते हुए। - फोटो : Mandi
मंडी। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी की सदर लोकल कमेटी ने महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ सेरी मंच में धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने सरकार से देश में बढ़ रही महंगाई और बेरोजगारी को कम करने की मांग उठाई।
विज्ञापन

माकपा ने सरकार से बढ़ती महंगाई पर रोक लगाने, सभी युवाओं को स्थायी रोजगार देने, सरकारी क्षेत्रों का निजीकरण न करने, सार्वजनिक वितरण प्रणाली को मजबूत करने और सभी को 35 किलो अनाज सस्ते दामों में देने की मांग उठाई।
विज्ञापन

इस दौरान माकपा कमेटी सचिव सुरेश सरवाल ने कहा कि देश में 2014 के चुनावों से पहले मौजूदा सरकार नारा दे रही थी कि महंगाई की मार अबकी बार मोदी सरकार, मगर यह सरकार लगातार पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस और खाद्य वस्तुओं के दामों में बढ़ोतरी कर रही है। 2014 में जो रसोई गैस सिलिंडर 410 रुपये में मिलता था आज वहीं सिलिंडर एक हजार रुपये में मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

करोड़ों युवा नौकरी की तलाश में घूम रहे हैं, कोई भी नौकरी आज सरकार देने में असमर्थ है। आउटसोर्स और ठेके पर नौकरियां दी जा रही हैं जो युवाओं के साथ खिलवाड़ है।
माकपा ने कहा कि सरकारी क्षेत्र को निजी हाथों में न देकर उसमें अधिक खर्च कर नौकरियों का बंदोबस्त किया जाए। बेतहाशा महंगाई बढ़ी है, इसे भी दूर किया जाए।

आज आम जनमानस का जीवन यापन बड़ी मुश्किल में पड़ चुका है क्योंकि पिछले दो वर्ष कोरोना महामारी में बीते, इसमें लोगों की नौकरियां चली गईं। ऊपर से महंगाई, ऐसे में भुखमरी की नौबत पैदा हो जाएगी। इस अवसर पर रमेश गुलेरिया, वीना वैद्य, सुरेंद्र कुमार, अजय वैद्य, सीमा, रीना, वेद, अनिल, अंकुर हिस्सा लिया।
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed