{"_id":"6a1dcc2cad6ebe3a2d0b6a14","slug":"counseling-for-vacant-posts-of-physical-teachers-from-june-8-mandi-news-c-90-1-mnd1001-198863-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: शारीरिक शिक्षकों के रिक्त पदों के लिए काउंसलिंग आठ जून से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: शारीरिक शिक्षकों के रिक्त पदों के लिए काउंसलिंग आठ जून से
विज्ञापन
मंडी। जिले में शारीरिक शिक्षक के रिक्त पदों को जॉब ट्रेनी आधार पर भरने के लिए आठ जून से काउंसलिंग करवाई जाएगी। काउंसलिंग निदेशालय स्कूल शिक्षा हिमाचल प्रदेश के निर्देशों के तहत उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा मंडी कार्यालय की ओर से करवाई जाएगी। इसके लिए विभिन्न रोजगार कार्यालयों में पंजीकृत अभ्यर्थियों को आमंत्रित किया गया है।
आठ जून को रोजगार कार्यालय सरकाघाट, नौ जून को रोजगार कार्यालय मंडी, जोगिंद्रनगर, सुंदरनगर और करसोग और 10 जून को रोजगार कार्यालय नरेचौक, पधर, थुनाग, बालीचौकी और गोहर से संबंधित अभ्यर्थियों की काउंसलिंग होगी। अभ्यर्थियों को कॉल लेटर जारी किए जा रहे हैं। यदि किसी अभ्यर्थी को कॉल लेटर नहीं मिलता है अथवा किसी प्रशासनिक या तकनीकी कारण से उसका नाम संबंधित रोजगार कार्यालय की ओर से प्रायोजित नहीं किया गया है, तब भी वह निर्धारित तिथि पर काउंसलिंग में भाग ले सकता है। इसके लिए अभ्यर्थी को निर्धारित श्रेणीवार पात्रता बैच की शर्तें पूरी करनी होंगी।
सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए पात्रता बैच 31 दिसंबर 2005 तक, ईडब्ल्यूएस के लिए 31 दिसंबर 2006 तक, अनुसूचित जाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 31 दिसंबर 2007 और बीपीएल श्रेणी के लिए 31 दिसंबर 2008 तक निर्धारित किया गया है। वहीं, डब्ल्यूएफएफ श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए अलग-अलग बैच निर्धारित किए गए हैं। शिक्षा उपनिदेशक यशवीर धीमान ने बताया कि जिले में विभिन्न श्रेणियों के 62 पदों के लिए काउंसलिंग होगी।