{"_id":"672fad85c1109f794c028b64","slug":"corporations-first-wellness-center-ready-in-bhuli-mandi-news-c-90-1-mrt1064-139777-2024-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: भ्यूली में निगम का पहला वेलनेस सेंटर बनकर तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: भ्यूली में निगम का पहला वेलनेस सेंटर बनकर तैयार
विज्ञापन
नगर निगम के तहत आते पुरानी मंडी के वार्ड भ्यूली में तैयार किया गया वेलनेस केंद्र।
मंडी। नगर निगम मंडी ने पहला वेलनेस सेंटर भ्यूली में तैयार हो गया है। भवन में अब फर्नीचर और स्टाफ की स्वीकृति का इंतजार है। इसके बाद वेलनेस सेंटर जनता को समर्पित कर दिया जाएगा। वेलनेस सेंटर भ्यूली में विपाशा सदन के धरातल वाले वाले फ्लोर में तैयार किया गया है। यहां दो डॉक्टरों के लिए कमरे, एक नर्स रूम, मरीजों की भर्ती के लिए बड़ा हाल और तीन अन्य कमरे बनाए गए हैं। करीब 70 लाख रुपये से भवन का नवीनीकरण किया गया है।
नगर निगम मंडी को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से हिमाचल सरकार के माध्यम से वेलनेस सेंटर खोलने के लिए 70 लाख रुपये का अनुदान 13 जून 2023 को जारी हुआ था। पहले भवन में निर्वाचन आयोग की ओर से चुनाव सामग्री रखने से इसके कार्य में देरी हो रही थी। मामले को प्रमुखता से उठाया गया था। इसके बाद शहर की वरिष्ठ नागरिक सभा ने भी चिंता जताई थी और जिला प्रशासन से चुनाव सामग्री को जल्द उठाने की मांग की थी। अब भवन के नवीनीकरण का काम पूरा हो चुका है। उम्मीद जताई जा रही है कि नए साल से पुरानी मंडी वार्ड समेत आसपास के लोगों को घरद्वार स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा।
.......
वार्ड वासियों को घरद्वार स्वास्थ्य सुविधाएं दिलाने के मकसद से वेलनेस सेंटर तैयार करवाया गया है। सोमवार को आयुक्त के आने पर अब आगे की प्रक्रिया पर मंथन किया जाएगा।
विज्ञापन
-वीरेंद्र भट्ट शर्मा, महापौर, नगर निगम मंडी