फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Corporation forgot to appoint regional manager in Jogindernagar bus depot.

Mandi News: जोगिंद्रनगर बस डिपो में क्षेत्रीय प्रबंधक की तैनाती करना भूला निगम

Tue, 20 Aug 2024 06:45 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Tue, 20 Aug 2024 06:45 PM IST
विज्ञापन
Corporation forgot to appoint regional manager in Jogindernagar bus depot.
पड़ोसी बस डिपो के आरएम के सहारे चल रहा कामकाज
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंस

जोगिंद्रनगर (मंडी)। परिवहन निगम के जोगिंद्रनगर बस डिपो में क्षेत्रीय प्रबंधक नहीं है। इस कारण यहां पर प्रस्तावित बस अड्डे के नए भवन निर्माण, स्थायी कार्यशाला और डीजल पंप जैसी सुविधाओं को धरातल में उतारने के लिए दिक्कतें पैदा हो गई हैं। बसों के संचालन को लेकर भी चालक-परिचालकों को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
नए बस रूट चलाने को लेकर भी बस अड्डा प्रबंधन लाचार साबित हो रहा है। चालक-परिचालकों को भी अपनी बात रखने के लिए पड़ोसी बैजनाथ डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक के आगे गुहार लगानी पड़ रही है। किसी भी तरह की नई सुविधा भी बैजनाथ बस डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक के जिम्मे ही है। हैरत की बात है कि बीते 6 माह से खाली पड़े क्षेत्रीय प्रबंधक के पद पर नियुक्ति देने के लिए भी निगम का रवैया बेहद उदासीन भरा है। ऐसे में बस अड्डे का प्रबंधन, यात्रियों की समस्याओं के समाधान को लेकर कोई भी विकल्प नहीं बचा है। रोटरी क्लब जोगिंद्रनगर के अध्यक्ष अमर सिंह जसवाल, नगर परिषद के उपाध्यक्ष अजय धरवाल ने परिवहन निगम से बस डिपो जोगिंद्रनगर में स्थायी क्षेत्रीय प्रबंधक की नियुक्ति की मांग की है ताकि विकास कार्यों को धरातल में उतारने के लिए रफ्तार मिल सके।
विज्ञापन

उधर, धर्मशाला डिवीजन के मंडलीय प्रबंधक पंकज चड्ढा ने बताया कि बस डिपो जोगिंद्रनगर में क्षेत्रीय प्रबंधक की नियुक्ति के लिए उच्चाधिकारियों से बात की जाएगी। बस डिपो बैजनाथ के क्षेत्रीय प्रबंधक को अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed