फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Construction work of Vallabh College building stopped due to lack of budget

Mandi News: बजट न मिलने से वल्लभ कॉलेज के भवन का निर्माण कार्य बंद

Mon, 13 Nov 2023 10:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Nov 2023 10:48 PM IST
विज्ञापन
Construction work of Vallabh College building stopped due to lack of budget
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मंडी। प्रदेश के सबसे पुराने और बड़े कॉलेजों में शुमार राजकीय वल्लभ महाविद्यालय मंडी के नई तकनीक से बनने वाले भवन का निर्माण कार्य एक वर्ष से बंद पड़ा है। अतिरिक्त बजट का प्रावधान न होने से कार्य पूर्व सरकार के कार्यकाल से ही ठप पड़ा हुआ है।
पूर्व सीएम जयराम ठाकुर ने इस भूकंप रोधी पांच मंजिला शैक्षणिक भवन बनाने के लिए लगभग 26 करोड़ से ज्यादा की धनराशि जारी की थी, लेकिन बाद में भवन को स्टील फेब्रिकेटिड बनाने के लिए दोबारा से एस्टीमेट बनाया गया, जो कि लगभग 41 करोड़ रुपये है। इस भवन का निर्माण कार्य 2021 में शुरू हुआ जिसमें ज्यादातर कार्य पूर्ण हो चुका है, लेकिन इतने बड़े भवन को छत डालने और फिनिशिंग का कार्य पूर्व सरकार के समय में ही ठप हो गया था। इसका कारण अतिरिक्त बजट का प्रावधान न होना है।
विज्ञापन


नई सरकार भी अभी इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रही है। इस कारण करोड़ों की लागत से बनी यह इमारत अधूरी पड़ी है, जिसे पूरा करने के लिए अभी भी करीब 15 करोड़ की धनराशि की जरूरत है। भवन निर्माण के लिए इस्तेमाल होने वाला सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा है। जिसमें टाइल, मार्वल, पेंट आदि शामिल है। भवन के निर्माण में हो रही देरी के चलते प्रदेश के सबसे पुराने और बड़े काॅलेज में पढ़ने वाले छात्र छात्राओं को भी खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। निर्माणाधीन भवन में कई प्रकार के संदिग्ध भी कालेज समय में देखे गए हैं जिससे छात्राओं को भी डर सताने लगा है। छात्रा मनीषा, जरीना व चेतना ने जनहित में प्रदेश सरकार से जल्द इस काॅलेज भवन के निर्माण कार्य को पूरा करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, इस संबंध में मंडी सदर विधायक अनिल शर्मा ने बताया कि स्टील फेब्रिकेटिड स्ट्रक्चर बनाने के चलते इस भवन के निर्माण कार्य की लागत बढ़ गई और पूर्व सरकार के समय जारी की गई धनराशि से यह कार्य पूरा नहीं हो पाया व भवन का निर्माण कार्य बंद हो गया। उन्होंने बताया कि उन्होंने वर्तमान सरकार से भी इसके लिए लगभग 41 करोड़ रुपये शी प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर दी है। बताया कि आने वाले समय में काॅलेज के इस भवन के निर्माण कार्य को पूरा करने के लिए फिर से टेंडर होंगे। इसके लिए उन्होंने लोक निर्माण विभाग से संशोधित एस्टीमेट मांगा है जिसके बाद सरकार से बजट मिलते ही कार्य को पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed