फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Construction of drains started in Nerchowk market

नेरचौक बाजार में नालियां का निर्माण शुरू

Sat, 15 Jan 2022 10:42 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jan 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
Construction of drains started in Nerchowk market
नेरचौक बाजार में बनाई जा रही नालियां - फोटो : Mandi
नेरचौक (मंडी)। स्थानीय बाजार में इन दिनों नालियों को बनाने का काम जोरों पर चल रहा है। औद्योगिक क्षेत्र बनने और शिक्षा का हब बनने के बाद यह सुविधा नेरचौक बाजार को नसीब हुई हैं। इससे पहले बाजार में नालियां नहीं होने के चलते गंदा पानी सड़कों पर बहता था।
विज्ञापन

नई नगर परिषद ने नालियों को बनाने का कार्य शुरू कर दिया है। शहर की चामुंडा कॉलोनी से लेकर ट्रक यूनियन तक नाली बनाई जा चुकी है। इस पर अभी तक 80 लाख से अधिक खर्चा किया है। वहीं नेरचौक बाजार से लेकर चामुंडा कॉलोनी तक नालियों का कार्य जारी है। इस पर 40 लाख खर्च किया जा रहा है। इतना ही नहीं जल्द ही गुरुद्वारे से लेकर मेडिकल कॉलेज और साईं बाबा मंदिर से लेकर मेडिकल कॉलेज की दोनों तरफ नालियों का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। मेडिकल कॉलेज से लेकर अभिलाषी कॉलेज का लिंक रोड भी तैयार किया जा रहा है। इसके साथ ही ढांगू जाने वाली सड़क पर पेवर ब्लॉक डालकर इसे तैयार कर दिया गया है।
विज्ञापन

शहर की नालियों को बनाने से स्थानीय लोग, कारोबारी और यहां पर बाहरी राज्यों और जिलों से रहने वाले लोगों में खुशी है। उनका कहना है कि नेरचौक जो कि एक ऑटोमौबाइल हब है और अब यहां पर शिक्षा के कई उच्च संस्थान हैं यहां पर आज तक सड़क के आसपास नालियां नहीं होने से शहर की गंदगी खुले में दिखती थी, मगर अब यहां पर नालियां बन जाने से शहर की सुुंदरता को चार चांद लगेंगे। क्षेत्र के सुरेश कुमार, लाल सिंह, जोगराज, कृष्ण कुमार, भानु, अश्विनी, राज कुमार, राकेश कुमार, जितेंद्र आदि का कहना है कि क्षेत्र में नगर परिषद जो नालियों का कार्य करवाया जा रहा है वह बहुत ही बेहतर कदम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बारे में परिषद अध्यक्ष शालिनी राणा, उपाध्यक्ष परम देव और अन्य पार्षदों ने बताया कि नगर परिषद में विकास कार्यों को गति दी जा रही है ताकि शहर में किसी भी प्रकार की दिक्कतें लोगों को ना हों।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed