फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Consecration done in the newly constructed temple of Shri Dev Vishnu Matloda

Mandi News: श्री देव विष्णु मतलोडा़ के नवनिर्मित मंदिर में करवाई प्रतिष्ठा

Fri, 11 Oct 2024 08:04 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Fri, 11 Oct 2024 08:04 AM IST
विज्ञापन
Consecration done in the newly constructed temple of Shri Dev Vishnu Matloda
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गोहर (मंडी) | श्री देव विष्णु मतलोडा़ के नवनिर्मित मंदिर की प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर सैकड़ों लोगों ने देवता के समक्ष अपनी हाजिरी भरी। गोहर उपमंडल की पंचायत देलग टिकरी के गांव सकैलीधार में श्री देव विष्णु मतलोड़ा के नव निर्मित मंदिर की प्रतिष्ठा नवरात्र के शुभ अवसर पर हुई। इस मौके पर देवता के साथ मुख्य अतिथि के रूप में देवी दुलासन और देव भुजा ऋषि उपस्थित रहे।

मंदिर कमेटी के प्रधान टोडर राम उप प्रधान नीरज व कारदार चूड़ामणि ठाकुर देवता के गुर टीकम राम पुजारी व्यास देव ने बताया कि इस मौके पर देवता की जेठी हार गोहरधार ,मौवी सैरी,कासण और आसपास की पंचायत के सैकड़ों लोगों सहित श्री मूल देव मतलोड़ा सराज के पंडित गुलाब सिंह जिला परिषद सदस्य स्यांज मुकेश चंदेल बार एसोसिएशन गोहर के प्रधान नवनीत विशिष्ट सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित हुए। देवता के कारदार ने बताया कि समस्त देवता के हारूओ के सहयोग से मंदिर प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर मंदिर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। -संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed