फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Congress's celebration is a mockery of public suffering: Rakesh

कांग्रेस का जश्न जनता की पीड़ा का उपहास : राकेश

Tue, 09 Dec 2025 11:27 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Dec 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
Congress's celebration is a mockery of public suffering: Rakesh
सुंदरनगर (मंडी)। विधानसभा क्षेत्र सुंदरनगर की अरठी, कपाही, कलौहड़ और वीणा पंचायतों में व्यापक जनसंपर्क अभियान के दौरान भाजपा के मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक राकेश जम्वाल ने कांग्रेस सरकार पर तीखा जुबानी हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता तीन साल से भारी तकलीफ झेल रही है, जबकि सरकार मंडी में अपने तीन साल पूरे होने का जश्न मना रही है। यह सुशासन की नहीं, बल्कि क्रूर और असंवेदनशील शासन की तस्वीर है।
विज्ञापन

राकेश जम्वाल ने कहा कि आपदा के बाद भी 33 लोग आज तक लापता हैं। उनके परिजन रोज प्रशासन के चक्कर काट रहे हैं और राहत व पुनर्वास का इंतजार कर रहे हैं। हजारों परिवार अब भी मुआवजे की प्रतीक्षा में हैं। ऐसे हालात में कांग्रेस का जश्न मनाना जनता के घावों पर नमक छिड़कने जैसा है।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश का हर वर्ग सरकार की उपेक्षा झेल रहा है। पिछली भाजपा सरकार की विकास योजनाओं को बंद कर दिया गया है। हजारों बुजुर्गों और एकल महिलाओं की सामाजिक सुरक्षा पेंशन रोक दी गई है। आपदा प्रभावितों को भी समुचित राहत नहीं पहुंचाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जम्वाल ने कहा कि कांग्रेस को जश्न नहीं, बल्कि अपनी तीन साल की विफलताओं पर आत्ममंथन करना चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed