{"_id":"6415b4ae941820315b022304","slug":"congress-praised-the-budget-bjp-rejected-mandi-news-c-19-1-92723-2023-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: कांग्रेस ने बजट सराहा, भाजपा ने नकारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: कांग्रेस ने बजट सराहा, भाजपा ने नकारा
Sat, 18 Mar 2023 06:25 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Sat, 18 Mar 2023 06:25 PM IST
विज्ञापन
प्रियंता शर्मा, भाजपा जिला मंडी महामंत्री। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। सुक्खू सरकार की ओर से पेश बजट को कांग्रेस सराहनीय बता रही है तो भाजपा के नेता इसे दिशाहीन बता रहे हैं।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व कौल सिंह ठाकुर ने कहा बजट विकास को बढ़ावा देने और प्रदेश को हरित क्रांति की ओर ले जाना वाला है। इसमें कोई टैक्स नहीं लगाया गया है। बजट में 30 हजार सरकारी क्षेत्र में नौकरियां, औद्योगिक क्षेत्रों में 90 हजार रोजगार देने का वादा किया है। 2 लाख 30 हजार महिलाओं को 15 -15 सौ रुपए देकर कवर करने की घोषणा की है। 40 हजार नई सामाजिक पेंशन लगाने का प्रावधान है। पढ़े-लिखे युवाओं को स्वरोजगार, 2 प्रतिशत ब्याज देकर अपना कारोबार शुरू करने का प्रावधान है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की दस गारंटियों में से चार गारंटियों को इस बजट में लिया है। दूसरी ओर भाजपा जिला महामंत्री प्रियंता शर्मा ने कहा कि प्रदेश के वित्तीय वर्ष के लिए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह द्वारा पेश बजट में आम जनमानस के लिए कोई हितकारी योजना नहीं है। न ही कुशल वित्तीय प्रबंधन को स्पष्ट किया है। उन्होंने बताया कि यह बजट गरीब, किसान-बागवान, महिला, युवा विरोधी है, जो मात्र आंकड़ों का मायाजाल है और प्रदेश के लोगों को भ्रमित करने वाला है।