फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Congress government stopped Mandi's smart city project: Kangana

कांग्रेस की सरकार ने रोका मंडी का स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट : कंगना

Thu, 11 Jul 2024 05:01 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Thu, 11 Jul 2024 05:01 AM IST
विज्ञापन
Congress government stopped Mandi's smart city project: Kangana
मंडी। मंडी से सांसद व अभिनेत्री कंगना रणौत ने कहा कि मंडी शहर का स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट हिमाचल प्रदेश कांग्रेस सरकार ने रोक रखा है। हालांकि किस तरह प्रोजेक्ट रोका गया है, इस पर स्थिति साफ नहीं कर पाईं। उन्होंने भाजपा सरकार बनने पर यह बात साफ होने का तर्क दिया। उन्होंने बुधवार को मंडी में अपने कार्यालय का विधिवत शुभारंभ किया। इसके बाद मीडियाकर्मियों से बातचीत की।
विज्ञापन

प्राथमिकताओं को लेकर पूछे एक सवाल पर कंगना ने कहा कि उन्होंने मंडी संसदीय क्षेत्र के विषयों को संसद में उठाना शुरू कर दिया है और बहुत से मंत्रालयों के पास सवाल भी भेजे हैं। केंद्र में भाजपा की सरकार है, इसलिए इन विषयों पर मीडिया के साथ अपनी बातों को ज्यादा सांझा नहीं करेगी। मीडिया में बोलने का काम विपक्ष का होता है और उन्हें इस पर कोई आपत्ति भी नहीं है। संसद में मामलों को लेकर चर्चा की जाएगी। उम्मीद है कि नई चीजें यहां पर शुरू कर पाएंगे। भविष्य में लोगों को खुद पता चल जाएगा कि उन्होंने मंडी की आवाज की संसद में किस तरह से बुलंद किया है।
विज्ञापन

कंगना ने कहा कि पूरे संसदीय क्षेत्र में बहुत से काम करने को हैं, लेकिन हमें प्राथमिकताएं तय करके इन कार्यों को पूरा करना है। जिस कार्य को करने की शुरूआत की जाएगी जब तक वह पूरा नहीं हो जाता तब तक उसे पूरा करवाने के लिए जी-जान से काम किया जाएगा। उपचुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में घोटाले हो रहे हैं। निश्चित तौर पर भाजपा की तीनों सीटों पर जीत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपचुनाव के प्रचार में शामिल न होने के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि वह फीडबैक पर ही चलती हैं। शपथ समेत अन्य कार्य थे। दिल्ली में काम के चलते प्रचार में वह हिस्सा नहीं ले पाई। मायानगरी को लेकर पूछे एक प्रश्न के जवाब में कंगना ने कहा कि फिल्में मेरा प्राइमरी कार्य हैं, लेकिन जनता की सेवा करने का दायित्व भी मिला है। इसे करने को मन लगता है। जनता को किसी भी तरह की शिकायत नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed