{"_id":"66cf0c33e85e75915502d144","slug":"congress-government-is-the-worst-government-ever-rakesh-mandi-news-c-90-1-ssml1045-134335-2024-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस की सरकार अब तक की सबसे निकम्मी सरकार : राकेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस की सरकार अब तक की सबसे निकम्मी सरकार : राकेश
Wed, 28 Aug 2024 05:08 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Wed, 28 Aug 2024 05:08 PM IST
विज्ञापन
विधायक राकेश जम्वाल।
सुंदरनगर (मंडी)। भाजपा के मुख्य प्रवक्ता एवं सुंदरनगर के विधायक राकेश जम्वाल ने प्रदेश में सीमेंट की कीमतों में वृद्धि को लेकर सुक्खू सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की गलत नीतियों के कारण आपदा के समय में लोगों पर महंगाई का बोझ डाला जा रहा है।
सुंदरनगर में दिए बयान में उन्होंने कांग्रेस नेताओं की चुप्पी पर भी सवाल उठाए, जो भाजपा सरकार के समय में कीमत बढ़ने पर विरोध करते थे। जम्वाल ने कहा कि सीमेंट की बढ़ी कीमतों और स्टोन क्रशरों की बंदी के कारण गृह निर्माण का सामान महंगा हो गया है, जिससे गरीबों के घर बनाने के सपने धूमिल हो रहे हैं।
उन्होंने कहा कि वर्तमान कांग्रेस सरकार हिमाचल के इतिहास की सबसे निकम्मी सरकार है, जिसने डेढ़ वर्ष में ही प्रदेश को बैकफुट पर लाकर खड़ा कर दिया है।