फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Conductor union's demonstration continues for demands

मांगों को लेकर परिचालक यूनियन का प्रदर्शन जारी

Thu, 07 Jul 2022 11:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Conductor union's demonstration continues for demands
मंडी में हिमाचल पथ परिवहन निगम कंडक्टर यूनियन के कर्मचारी बस स्टैंड परिसर में मांगों को लेकर सरक? - फोटो : Mandi
मंडी। हिमाचल पथ परिवहन निगम कंडक्टर यूनियन ने मंडी अड्डा परिसर में मांगों को लेकर प्रदेश सरकार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन जारी रखा।
विज्ञापन

एचआरटीसी कंडक्टर यूनियन मंडी इकाई की सदस्य मोनिका शर्मा और हिमाचल परिवहन मजदूर संघ के प्रदेश सचिव राकेश जमवाल ने कहा कि वेतन विसंगति की मांग को लेकर कंडक्टर यूनियन सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है। गेट मीटिंग से कई बार कंडक्टर यूनियन सरकार के पास मांग रख चुकी है।
उन्होंने कहा कि 2006 से लेकर वेतन विसंगति है। उन्होंने लिपिक के समान वेतन परिचालकों को वेतन देने की मांग की। उन्होंने कहा कि वर्ष 2006 से पहले लिपिक पटवारियों, वनरक्षकों और परिचालकों का वेतन एक समान था लेकिन 2006 के बाद विभाग ने मनमाने तरीके से कंडक्टर का वेतन संशोधित ही नहीं किया है। इसलिए कंडक्टर यूनियन सरकार से मांग करती है कि इस वेतन विसंगति को दूर करते हुए छठे वेतन आयोग का लाभ जल्द परिचालकों को दिया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कंडक्टर यूनियन ने सरकार को 12 जुलाई तक का समय दिया है उसके बाद भी प्रदेश सरकार मांग को पूरा नहीं करती है तो प्रदेश कार्यकारिणी की गेट मीटिंग के बाद आगे की रणनीति तैयार की जाएगी। कंडक्टर यूनियन आंदोलन तेज करने से भी गुरेज नहीं करेगी। इस दौरान केशव राम, रूपलाल नेगी और रंजीत सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed