फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   compain againest bhang

भांग के समूल नाश को जिलाभर में चलाया अभियान

Mon, 22 Aug 2016 10:32 PM IST
मंडी
मंडी Updated Mon, 22 Aug 2016 10:32 PM IST
विज्ञापन
compain againest bhang
करसोग उपमंडल की बखरौट पंचायत में भांग उखाड़े पंचायत प्रतिनिधि व स्थानीय लोग। - फोटो : अमर उजाला

मंडी/पांगणा/धर्मपुर/थुनाग। जिलाभर में सोमवार को भांग उखाड़ो अभियान में लोगों ने भारी उत्साह दिखाया। मंडी में एसडीएम मदन कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को भांग और पोस्त उखाड़ने के बारे में एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें एसडीएम ने बताया कि जिले में 22 अगस्त से 5 सितंबर तक चलाए जा रहे भांग उखाड़ने के अभियान के अंतर्गत सदर उपमंडल को 16 खंडों में विभाजित किया गया है तथा उन सभी खंडों में सेक्टर ऑफिसर नियुक्त किए गए हैं। उन्होंने सभी सेक्टर ऑफिसर को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने सेक्टरों से भांग और अफीम को उखाड़ने की प्रगति की सूचना प्रेषित करें।

विज्ञापन


करसोग उपमंडल की ग्राम पंचायत बखरौट में प्रधान हरि प्रिया की देखरेख में भांग उखाड़ो अभियान के तहत पंचायत प्रतिनिधियों, महिला मंडल बखरौट, कुफरीधार, स्वयं सहायता समूहों ने पंचायत के बाझू, बखरौट, चिंडी, बखरास, बखलुही और बखरौट बाजार में भांग के पौधों को उखाड़ा। जिसमें उपप्रधान बखरौट टेक चंद वर्मा, वार्ड सदस्य बिमला देवी, वेली राम, रूपी देवी, चेतना देवी, महिला मंडल प्रधान दमयंती देवी, प्रधान विमला देवी, उप प्रधान रंजना देवी, रीता शर्मा, इंद्रा देवी, सीता देवी, चिंता मणी, इंद्रा, तेज राम, नरपत राम, पार्वती देवी, सुकर्मा देवी, महिला मंडल कुफरीधार की सचिव पूनम, सीता, शशि देवी आदि महिलाओं ने पांच क्विंटल भांग के पौधे नष्ट किए।
विज्ञापन



सरकाघाट उपमंडल में एसडीएम डा. सुरेश जसवाल के निर्देशों पर पंचायतों और स्कूली बच्चों व स्वयं सेवी संस्थाओं ने भांग को उखाड़ा। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रखोह में प्रधानाचार्य राकेश तपवाल की अगुवाई में अभियान चलाया गया। इसके अलावा चोलथरा, मसेरन, भद्रवाद, रखोटा, गोपालपुर, भांबला में भी राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवियों ने भाग को उखाड़ा। नगर पंचायत सरकाघाट क्षेत्र में अध्यक्ष प्रेम कुमारी ठाकुर की अगुवाई में सभी सातों वार्डों के पार्षदों और स्थानीय लोगों ने भांग के पौधे उखाड़े। स्वयंसेवी संस्था मशाल, नगर सुधार समिति, सेवा संकल्प समिति, पतंजलि योग समिति के साथ पंचायत सुलपुर बही में प्रधान रिंकू चंदेल की अगुवाई में पंचायत स्तर पर भांग को नष्ट किया गया। ग्राम पंचायत नबाही, खलारडू, मसेरन, प्रसाद हवानी झंझैल, चौक, पौंटा, भांबला, ढलवान अभियान चलाया गया। पांगणा से डीएसपी संजीव भाटिया की अगुुवाई में करसोग पुलिस ने भांग उखाड़ो अभियान शुरू किया। इस मौके पर करसोग थाना प्रभारी सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



  धर्मपुर उपमंडल में भाग उखाड़ो अभियान का शुभारंभ एसडीएम धर्मपुर किशोरी लाल ने किया। ग्राम पंचायत भरौरी के प्रधान विनोद शर्मा की अध्यक्षता में भांग उखाड़ी गई। जिसमें पंचायत सदस्यों सहित महिला मंडलों, युवक मंडलों व पंचायत वासियों के सहयोग से भांग को उखाड़ कर नष्ट किया गया। धर्मपुर में प्रधान ठाकर दास की अध्यक्षता तथा बहरी पंचायत की प्रधान कांता देवी की अध्यक्षता में बहरी में भांग उखाड़ी गई। एसडीएम धर्मपुर किशोरी लाल ने कहा कि क्षेत्र में भांग को पूरी तरह से नष्ट किया जाएगा।  

सराज क्षेत्र की ग्राम पंचायत मुराग में प्रधान तेजेंद्र ठाकुर के अध्यक्षता में महिला मंडल ने तांदी व कटयांदी में सड़क के किनारे भांग के पौधे उखाड़े। इस मौके पर पूर्व प्रधान मीनाक्षी ठाकुर, उप प्रधान नंद लाल आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed