फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Committees formed to check the arrangements in schools in mandi

विद्यालयों में व्यवस्थाओं को जांचने के लिए बनी कमेटियां

Sun, 26 Sep 2021 10:38 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Sep 2021 10:38 PM IST
विज्ञापन
Committees formed to check the arrangements in schools in mandi
जोगिंद्रनगर (मंडी)। सरकारी एवं निजी स्कूलों में विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए एसडीएम जोगिंद्रनगर डॉ. विशाल शर्मा के नेतृत्व में निरीक्षण कमेटियों का गठन किया है। कमेटियां उपमंडल के सभी स्कूलों में व्यवस्था को जांचेगी। इसमें राजस्व विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों का भी सहयोग लिया जा रहा है।
विज्ञापन

इस दौरान यदि किसी स्कूल में कोविड प्रोटोकोल का उल्लंघन पाया जाता है तो उस स्कूल पर कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम ने सभी शिक्षण संस्थानों के प्रधानाचार्यों और प्रबंधन को व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए हैं। सोमवार सुबह नौ बजे सरकारी और निजी स्कूलों में दसवीं और 12वीं की कक्षाएं लगेंगी।
विज्ञापन

दोनों कक्षाओं के विद्यार्थी एक साथ स्कूल में प्रवेश नहीं करेंगे। तीस मिनट का अंतराल दोनों कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए रहेगा। विद्यार्थी सामाजिक दूरी के साथ लंच करेंगे। कक्षाओं में विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए एक मीटर की दूरी पर डेस्क लगवाए गए हैं। एक डेस्क पर एक ही विद्यार्थी बैठेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यार्थियों की अधिक संख्या होने पर उन्हें अलग कमरे में बिठाया जाएगा। हर विद्यार्थी, कर्मचारियों एवं अध्यापकों की थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी। कक्षाओं के मुख्यद्वार पर सैनिटाइजर सुविधा रहेगी। एसडीएम डॉ. विशाल शर्मा ने बताया कि उपमंडल के सरकारी और निजी स्कूलों में कोविड प्रोटोकोल की व्यवस्था को जांचने के लिए टीमें गठित कर दी हैं। अव्यवस्था पर स्कूल प्रशासन के खिलाफ आपदा प्रबंधन एक्ट के तहत कार्रवाई सुनिश्चित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed