फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   college open in chhatri, five school upgraded, cm jairam thakur

छतरी में खुलेगा कॉलेज, पांच स्कूल किए स्तरोन्नत

Tue, 03 May 2022 10:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 03 May 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
college open in chhatri, five school upgraded, cm jairam thakur
सराज घाटी के छतरी क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का पुष्प वर्षा कर स्? - फोटो : Mandi
थुनाग (मंडी)। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मंगलवार को सराज की उपतहसील छतरी के चपलांदी मेला मैदान में आयोजित जनसभा में छतरी में महाविद्यालय खोलने की घोषणा की। छतरी में कॉलेज खुलने के बाद 12 पंचायतों के युवाओं को कॉलेज की शिक्षा के लिए करसोग, आनी, रामपुर आदि नहीं जाना पड़ेगा।
विज्ञापन

इस अवसर पर सीएम ने चार पाठशालाओं को स्तरोन्नत और एक में विज्ञान की कक्षाएं आरंभ करने का तोहफा भी दिया। उन्होंने कहा कि माध्यमिक पाठशाला वोहल सैंज को उच्च, माध्यमिक पाठशाला बगड़ाथाच को उच्च, प्राथमिक पाठशाला गतू गलू को माध्यमिक, प्राथमिक पाठशाला रूमणी को माध्यमिक में स्तरोन्नत किया जाएगा। वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बिहणी में विज्ञान कक्षाएं आरंभ होंगी।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने ग्राम पंचायत जरेहड़ और ग्राम पंचायत गतू के बेठवां में स्वास्थ्य उपकेंद्र खोलने, थुनाची के स्वास्थ्य उपकेंद्र को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में स्तरोन्नत करने, काकड़ाधार में पशु औषधालय खोलने, मैहरीधार में वन निरीक्षण कुटीर का निर्माण करने तथा चपलांदी में नई राहें-नई मंजिल के अंतर्गत निरीक्षण कुटीर का निर्माण करने की भी घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
14.09 करोड़ के शुभारंभ और शिलान्यास
सीएम ने मंगलवार को छतरी में एक दिवसीय दौरे में 14.09 करोड़ की लागत की विभिन्न परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किए। इसमें ग्राम पंचायत गतू और छतरी में 13.04 करोड़ रुपये की छह परियोजनाओं के लोकार्पण और 1.05 करोड़ रुपये की दो परियोजनाओं के शिलान्यास शामिल हैं।
...
सेरी से राणाबाग सड़क पर बस को दिखाई हरी झंडी
सेरी से राणाबाग सड़क पर बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इससे क्षेत्रवासियों को लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री ने स्वर्ण जयंती आश्रय योजना के अंतर्गत 200 लाभार्थियों को गृह निर्माण के स्वीकृति पत्र प्रदान किए।

मुख्यमंत्री जब छतरी के चपलांदीधार पहुंचे तो मौसम एकाएक खराब हो गया। मुख्यमंत्री को अपना भाषण 20 मिनट में ही खत्म करना पड़ा।
..
मगरूगलही जेतरी हांडी तेतरी रौही
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि मगरूगला से छतरी हम पहले पैदल चलते रहते थे। ऊपर नीचे जाने में बहुत मुश्किल होती थी। उस समय लोग बोलते थे कि मगरूगलही जेतरी हांडी तेतरी रौही।
मतलब जितना चले हैं ऊतना और आगे चलना होगा। यह सुनकर पसीने छूट जाते थे। लेकिन आज मगरूगला को छतरी को सड़क से जोड़ा गया है। अब गाड़ियां जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed