फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   CM's announcement, PWD circle office will open in Dharampur

सीएम का ऐलान, धर्मपुर में खुलेगा पीडब्ल्यूडी वृत्त कार्यालय

Mon, 29 Nov 2021 10:24 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Nov 2021 10:24 PM IST
विज्ञापन
CM's announcement, PWD circle office will open in Dharampur
मंडी के धर्मपुर में खुली जीप में सवार होकर लोगों का अभिवादन स्वीकार करते मुख्यमंत्री जयराम ठाकु? - फोटो : Mandi
धर्मपुर (मंडी)। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सोमवार को धर्मपुर विस क्षेत्र में एक दिवसीय दौरे में 381 करोड़ की 96 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किए।
विज्ञापन

धर्मपुर बस अड्डा परिसर में आयोजित जनसभा में सीएम ने धर्मपुर में लोक निर्माण विभाग का वृत्त कार्यालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मंडप को स्तरोन्नत कर 50 बिस्तर का अस्पताल बनाने की घोषणा की।
विज्ञापन

स्योह में स्थित पशु औषधालय को स्तरोन्नत कर पशु अस्पताल बनाने, दराबा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने, बनेरड़ी में पशु औषधालय खोलने, धर्मपुर से दिल्ली तक वोल्वो बस सेवा प्रारंभ करने, क्षेत्र के तीन अन्य प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को स्तरोन्नत कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का दर्जा देने और क्षेत्र की दो राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाओं में विज्ञान संकाय की कक्षाएं प्रारंभ करने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

संधोल और तनिहार में हेलीपैड के निर्माण, धर्मपुर स्थित क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय भवन की मरम्मत के लिए दस लाख रुपये, क्षेत्र की चार सड़कों के लिए दस लाख रुपये (प्रत्येक) और धर्मपुर बस अड्डे पर इंटरलॉकिंग टाइल्स के लिए 15 लाख रुपये प्रदान करने की भी घोषणा की।
...
सभा स्थल पर ओपन जीप में पहुंचे सीएम
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को धर्मपुर बाजार से खुली जीप में लाया गया। सभास्थल तक महिलाओं ने बढ़चढ़ कर लिया भाग। महिला मंडल अपने बैनरों के साथ मौजूद रहे। इस रैली को आभार और संकल्प रैली का नाम दिया। इसमें वर्ष 2022 में सरकार बनाने का संकल्प लिया गया। जगह-जगह सीएम का फूलमालाओं के साथ स्वागत हुआ।
...
रजत ने जताया आभार
राज्य संयुक्त मीडिया प्रभारी रजत ठाकुर ने धर्मपुर क्षेत्र में करोड़ों रुपये की विकासात्मक परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। कहा कि यह क्षेत्र चंगर क्षेत्र के रूप में जाना जाता था, आज धर्मपुर क्षेत्र में लगभग हर घर में नल से जल की सुविधा उपलब्ध है।

...
यह रहे मौजूद
ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी, सरकाघाट विधायक कर्नल इंद्र सिंह, विधायक द्रंग जवाहर ठाकुर, विधायक जोगिंद्रनगर प्रकाश राणा, राज्य खादी बोर्ड के उपाध्यक्ष संजीव कटवाल, हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक के निदेशक प्रियव्रत शर्मा, जिला भाजपा अध्यक्ष दलीप ठाकुर, राज्य भाजपा महिला मोर्चा महासचिव वंदना गुलेरिया, एचआरटीसी प्रबंध निदेशक संदीप कुमार, उपायुक्त मंडी अरिंदम चौधरी सहित क्षेत्र के अन्य गण्यमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
0000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed