फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   CM played cricket with children in Dohag

Mandi News: सीएम ने डोहग में बच्चों के साथ खेला क्रिकेट

Mon, 20 Jan 2025 11:43 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
CM played cricket with children in Dohag
जोगिंद्रनगर के डोहग में बच्चों के साथ क्रिकेट खेलते सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू। स्त्रोत- विभाग
जोगिंद्रनगर/चौंतड़ा (मंडी)। धर्मशाला से मनाली जा रहे सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू का हेलिकाप्टर खराब मौसम के चलते जोगिंद्रनगर के डोहग स्थित हेलिपैड में सोमवार शाम को उतरा।
विज्ञापन

यहां मुख्यमंत्री करीब 30 मिनट रुके। उन्होंने यहां बच्चों के साथ क्रिकेट खेला। डोहग में लोगों से मुलाकात कर उनका हाल चाल पूछा। इसके बाद मुख्यमंत्री हेलिकाप्टर से कांगणीधार मंडी पहुंचे। यहां से सड़क मार्ग से वह मनाली रवाना हुए। बताया जा रहा है कि मौसम के चलते भुंतर, कुल्लू, मनाली में लैंडिंग की क्लीयरेंस न मिलने के चलते हेलिकाप्टर डोहग में उतारा गया। डोहग में मुख्यमंत्री ने स्थानीय बच्चों के साथ क्रिकेट खेला और उनका मनोबल बढ़ाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार हिमाचल में खेलों को प्रोत्साहित करने पर विशेष बल दे रही है। इससे न केवल युवा शारीरिक रूप से स्वस्थ रहते हैं, बल्कि उन्हें नशे से दूर रहने की प्रेरणा भी मिलती है।
विज्ञापन

इससे पहले मुख्यमंत्री के हेलिकाप्टर की लैंडिंग का अलर्ट अचानक जारी होते ही जिला मुख्यालय और उपमंडल जोगिंद्रनगर से प्रशासनिक अमला तुरंत डोहग पहुंचा। आनन फानन सभी प्रकार की औपचारिकताएं यहां पूरी की गई। इस अवसर पर कांग्रेस नेता जीवन ठाकुर, उपायुक्त अपूर्व देवगन व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed