फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   cm inorganate so many building

सीएम वीरभद्र ने मंडी जिले को दी करोड़ों की सौगात

Sun, 25 Sep 2016 10:37 PM IST
मंडी
मंडी Updated Sun, 25 Sep 2016 10:37 PM IST
विज्ञापन
cm inorganate so many building
मंडी में जिलास्तरीय रैडक्रास मेले के शुभारंभ के बाद बच्चों से दुलार करते मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह - फोटो : अमर उजाला
मंडी। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने मंडी शहर में करोड़ों की लागत से विकास कार्यों का उद्घाटन और शिलान्यास किया। रविवार दोपहर बाद मंडी पहुंच कर मुख्यमंत्री ने सबसे पहले ऐतिहासिक सेरी मंच पर स्वच्छ जल यात्रा को हरी झंडी दिखा कर शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने मंडी के भ्यूली में 34 लाख की लागत से निर्मित प्रदेश गृह रक्षकों के सम्मेलन सभागार का लोकार्पण किया। इसके बाद 58 लाख की लागत से निर्मित पर्यटन सूचना केंद्र एवं उप निदेशक पर्यटन के कार्यालय तथा मगवाईं में 15.40 लाख की लागत से निर्मित प्रेस क्लब भवन का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने गुरुद्वारा के समीप पड्डल में एक करोड़ की लागत से निर्मित होने वाले रैन बसेरा, आईटीआई चौक मंडी के समीप 84 लाख तथा सुकोड़ी पुल के समीप 78 लाख की लागत से निर्मित होने वाले यातायात चौराहों की आधारशिला रखीं। स्वच्छ जल यात्रा में स्कूली बच्चों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, महिला मंडलों ने भाग लिया। यह यात्रा जल जनित रोगों तथा नलों के पानी एवं प्राकृतिक जल स्रोतों को स्वच्छ रखने के लिए अपनाए गए उपायों के बारे में जागरूकता उत्पन्न करने की दिशा में मंडी जिला प्रशासन की एक पहल है। जल यात्रा में स्कूली बच्चों ने जल स्रोतों को स्वच्छ रखने का एक संदेश है।
विज्ञापन

इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर, पंचायत राज एवं ग्रामीण विकास मंत्री अनिल शर्मा, आबकारी एवं कराधान मंत्री प्रकाश चौधरी, रंगीला राम राव, सोहन लाल, चंपा ठाकुर, नीलम शर्मा, चंद्रशेखर, मुख्यमंत्री के ओएसडी अमितपाल सिंह, उपायुक्त संदीप कदम, पुलिस अधीक्षक प्रेम कुमार ठाकुर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed