{"_id":"65e1c79ce43ae721c30801b7","slug":"classmates-kept-crying-bitterly-over-students-death-mandi-news-c-90-1-ssml1025-120828-2024-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: छात्रा की मौत पर फूट-फूट कर रोती रहीं सहपाठी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: छात्रा की मौत पर फूट-फूट कर रोती रहीं सहपाठी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्रा की मौत पर फूट-फूट कर रोती रहीं सहपाठी
चौंतड़ा स्कूल की छात्रा की मौत पर गमगीन रहा माहौल
संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चौंतड़ा में 12वीं की बोर्ड परीक्षा में अपनी सहपाठी को याद कर छात्राएं फूट-फूटकर रोती रहीं। इससे परीक्षा केंद्र का माहौल भी गमगीन रहा। भडयाड़ा पंचायत के एक गांव की 17 साल की छात्रा की मौत पर विद्यार्थियों और अध्यापकों ने भी शोकसभा आयोजित कर श्रद्धांजलि दी।
स्कूल प्रधानाचार्य कल्याण ठाकुर ने बताया कि स्कूल की इस मेधावी छात्रा के अचानक निधन से स्कूल में परीक्षा का माहौल भी गमगीन रहा। बोर्ड की वार्षिक परीक्षाओं के प्रैक्टिकल देने वह बीते दिनों स्कूल पहुंची थी। 12वीं कक्षा की अंग्रेजी की परीक्षा से पहले ही इस दुनिया से चले जाने पर सहपाठी छात्राओं में भी दुख है। शुक्रवार को जोगिंद्रनगर अस्पताल में छात्रा के शव का पोस्टमार्टम कर जब परिजनों को सौंपा तो पिता भी बिलख उठे। भडयाड़ा पंचायत के भगेहड़ गांव के मोक्षधाम में युवती का अंतिम संस्कार किया गया। इसमे पंचायत प्रधान ज्ञान चंद, उपप्रधान अभिनव ठाकुर समेत सैकड़ों ग्रामीणों ने नम आंखों से विदाई दी। भाई ने नम आंखों से अपनी इकलौती बहन को मुखाग्नि दी। पुलिस थाना जोगिंद्रनगर के कार्यकारी प्रभारी गोबिंद सिंह ने बताया कि पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।