{"_id":"61d085c74e167c653339d782","slug":"chitta-recovered-from-two-youths-in-the-bus-mandi-news-sml3953844171","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस में सवार दो युवकों से चिट्टा बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस में सवार दो युवकों से चिट्टा बरामद
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। मंडी पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट (एसआईयू) ने सुंदरनगर हाईवे पर नाके के दौरान बस में सवार दो युवकों से 94 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर आगामी कार्यवाई के लिए सुंदरनगर थाना के हवाले कर दिया है।
एसआईयू इंचार्ज इंस्पेक्टर देशराज के नेतृत्व में पुलिस दल शनिवार सुबह सलापड़ में नाके पर मौजूद था। पुलिस ने दिल्ली से मनाली जा रही एक निजी बस को जांच के लिए रोका। बस में सवार यात्रियों की चेकिंग के दौरान उसमें बैठे दो युवक पुलिस को देखकर घबरा गए और अपने बैग को छुपाने की कोशिश करने लगे। इस पर पुलिस ने उनके बैग की तलाशी ली तो 94 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।
डीएसपी दिनेश कुमार ने कह कि आरोपियों की शिनाख्त परमजीत शर्मा (23) निवासी धुसाड़ा तहसील अंब जिला ऊना और हिमांशु (24) निवासी संगाहन डाकघर जुगाहण तहसील सुंदरनगर के रूप में हुई है। संवाद