फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Children gambled on walnuts in the market

Mandi News: मंडी में बच्चों ने लगाई अखरोटों की बाजी

Wed, 17 Sep 2025 12:12 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Sep 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Children gambled on walnuts in the market
मंडी में सायर उत्सव पर पुजा अर्चना करती बालिकाएं। संवाद
मंडी। जिलेभर में मंगलवार को सायर पर्व मनाया गया। लोगों ने पूजा अर्चना की। पकवान भी बनाए गए। युवाओं और बच्चों ने हाथों में अखरोट और द्रूब लेकर बुजुर्गों से आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

बुजुर्गों ने कुछ अखरोट और पैसे देकर उन्हें अपना आशीर्वाद दिया। घर के आंगन, गली चौराहों पर युवाओं और बच्चों की टोलियों ने अखरोट की खेल खेलते हुए खुशी जताई। भादो माह के समापन और अश्विनी मास की संक्रांति के दिन सायर पर्व मनाया जाता है। महिलाओं ने घरों की साफ-सफाई की।
विज्ञापन

स्नान के बाद अखरोट, धान की बालियां, मक्की, पेठा, खीरा, गलगल और अन्य सामग्री को पूजा स्थल में सजाया। पारंपरिक पकवान तैयार करने के बाद पूजा स्थल, आंगन और दहलीज पर फूल पत्री डाली गई। पूरे परिवार ने एक साथ पूजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अर्चना कर अपने इष्ट कुल देवी-देवताओं को भोग लगाया। पकवानों में कचौरी, रोटी, भल्ले-बाबरू, पतरोड़ू, आलू- चने और कद्दू की सब्जी, सेपूबड़ी सहित अन्य तरह के व्यंजन बनाए। आस पड़ोस में पकवान बांट कर सायर पर्व की बधाई दी। परंपरा के अनुसार सायर पर्व पर सभी लोग हाथों में पहनी राखी को उतार कर सायर को अर्पित करते हैं। दिन ढलने से पहले पहले इस पूजा सामग्री को बहते जल में प्रवाहित करने की परंपरा है।

भादो माह शुरू होने से पहले अपने मायके गई नव विवाहित महिलाएं भी सायर पर्व पर अपने ससुराल लौट आईं और परिवार के साथ पहला सायर पर्व मनाया। मंडी शहर की बुजुर्ग महिला धर्मी देवी, गोपाल, रोशन लाल, पुन्नी देवी, डीएन कपूर, केआर पंछी, राकेश कपूर आदि का कहना है कि सायर पर्व पर अब युवा पीढ़ी अधिक रूचि नहीं ले रही। युवा वर्ग अपनी परंपराओं, रीति रिवाजों, लोक संस्कृति को भूलते जा रहे हैं।
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed