फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Children arrived for vaccination with relatives

परिजनों के साथ पहुंचे टीकाकरण करवाने बच्चे, 169 को पहले दिन लगी वैक्सीन

Wed, 16 Mar 2022 11:03 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Mar 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Children arrived for vaccination with relatives
मंडी के डीएवी स्कूल खलियार में बच्चों का टीकाकरण करवाने पहुंचे अभिभावक संवाद - फोटो : Mandi
मंडी। दिन बुधवार। स्थान डीएवी सेंटेनेरी पब्लिक स्कूल खलियार। 12 से 14 साल के बच्चों के टीकाकरण का जिला में एकमात्र केंद्र। करीब पौने बारह बजे हैं। स्कूल गेट के सामने कुछ परिजन बच्चों के इंतजार में हैं।
विज्ञापन

कर्मचारी हैंड सैनिटाइजेशन के साथ सभी की थर्मल स्क्रीनिंग कर रही हैं। आशीष अरोड़ा, हरभजन सिंह, पूजा, मीना, सौम्या, रीना, सुनीता, शाना और ममता ने बताया कि बच्चे सुबह से ही टीकाकरण के लिए उत्सुक हैं। कई बच्चे टीके से डर रहे हैं। तीन कमरों में टीकाकरण किया जा रहा है। पहले कमरे में टीकाकरण और बच्चों का पंजीकरण दूसरे में टीका लगने के बाद बच्चों को आधा घंटा चिकित्सक की देख रेख में बैठाया जा रहा है। तीसरे कमरे में टीकाकरण के लिए आए बच्चों को बैठाया गया।
विज्ञापन

दोपहर एक बजे तक करीब 169 बच्चों का टीकाकरण हो चुका है। कई बच्चे अभिभावकों के साथ घर लौट रहे हैं। स्कूल के प्रधानाचार्य कुलदीप सिंह गुलेरिया ने बताया कि बच्चों को घर से बुलाया गया है। डीएवी के 160 बच्चों का टीकाकरण किया गया है। यदि अन्य स्कूलों के बच्चे आते हैं तो उन्हें भी वैक्सीन लगवाई जाएगी। टीकाकरण में मौजूद डॉ. चारू ने बताया कि बच्चों की तबीयत बिगड़ने पर यहां सभी सुविधाएं मौजूद हैं। दवाइयां, ग्लूकोज और आपातकाल के लिए एंबुलेंस भी है। बता दें कि करीब 41 हजार बच्चों का जिला में टीकाकरण होना है। शनिवार को हर उपमंडल के सिविल अस्पताल में केंद्र बनेंगे। सोमवार को जरूरत के हिसाब से इन केंद्रों का विस्तार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों से बातचीत
- टीकाकरण के लिए स्कूल से फोन किया था। मम्मी-पापा को साथ लेकर टीकाकरण करवा। शारीर में एंटी बॉडी बनेगी जो कारोना से लड़ने में मदद करेगी।
शौर्य अरोड़ा
- टीका लगवाने से पहले डर लग रहा था। जब नर्स आंटी ने टीका लगाया तो बिल्कुल भी पता नहीं चला। आंटी ने खुद बताया कि टीका लग गया है।
रिशिका
पहले जब मम्मी-पापा को कोरोना वैक्सीन लगी थी तो कुछ दिनों तक उनकी बाजू में दर्द था। तब मन में था कि क्या मुझे टीका लगने के बाद दर्द होगा। हालांकि ऐसा नहीं है।

सानवी
कोरोना से बचने के लिए टीकाकरण सबसे जरूरी है। इसे सभी को लगाना चाहिए। अभी पहली डोज लगी है। दूसरी डोज का बेसब्री से इंतजार रहेगा।
सानिध्य

मंडी के डीएवी स्कूल में बच्चों के टीकाकरण के लिए पहुंची महिलाएं बच्चों का इंतजार करते हुए   संवाद

मंडी के डीएवी स्कूल में बच्चों के टीकाकरण के लिए पहुंची महिलाएं बच्चों का इंतजार करते हुए संवाद- फोटो : Mandi

मंडी डीएवी स्कूल में टीकाकरण के लिए आ रहे अभिभावकों की थर्मल स्क्रीनिंग करती कर्मचारी  संवाद

मंडी डीएवी स्कूल में टीकाकरण के लिए आ रहे अभिभावकों की थर्मल स्क्रीनिंग करती कर्मचारी संवाद- फोटो : Mandi

मंडी के डीएवी स्कूल में बच्चे का टीकाकरण करवाने जाती महिला  संवाद

मंडी के डीएवी स्कूल में बच्चे का टीकाकरण करवाने जाती महिला संवाद- फोटो : Mandi

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed