फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Chhinj Dangal in Aarathi tomorrow

Mandi News: अरठी में छिंज दंगल कल, नामी पहलवानों के बीच होगी जोर आजमाइश

Wed, 02 Apr 2025 04:51 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Wed, 02 Apr 2025 04:51 AM IST
विज्ञापन
Chhinj Dangal in Aarathi tomorrow
नेरचौक (मंडी) लूणापानी अरठी बल्ह की जय लखदाता छिंज कमेटी द्वारा तीन अप्रैल को अरठी में छिंज दंगल का आयोजन किया जाएगा। इसमें बड़ी और छोटी माली मुख्य आकर्षण रहेंगी। दंगल की तैयारियों को लेकर मंगलवार को माता बाला सुंदरी मंदिर प्रांगण में बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता छिंज कमेटी के प्रधान महेंद्र सिंह गुलेरिया ने की।
विज्ञापन

छिंज कमेटी के प्रधान महेंद्र सिंह गुलेरिया ने कहा कि प्रदेश और बाहरी राज्यों के नामी पहलवान दंगल में भाग लेंगे। विजेताओं को नकद राशि और गदा (गुर्ज) देकर सम्मानित किया जाएगा। बड़ी माली के विजेता को 17,000 रुपये और गदा तथा उपविजेता को 15,000 रुपये दिए जाएंगे। छोटी माली के विजेता को 11,000 और उपविजेता को 9,000 रुपये का इनाम दिया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि दंगल स्थल तक गैहरा-सैणी मोहरी संपर्क सड़क से होकर वाद्य यंत्रों व टमक के साथ शोभायात्रा निकाली जाएगी। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य उधम सिंह गुलेरिया मुख्य अतिथि होंगे। बैठक में कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. सतीश गुलेरिया, उप प्रधान तेज सिंह, हरि सिंह, सह सचिव विशाल गुलेरिया, कोषाध्यक्ष मेहर सिंह, आडिटर ध्यान सिंह, सूरत सिंह गुलेरिया देवेंद्र सिंह, कश्मीर सिंह, जय सिंह, रामनरेश सहित अन्य पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed