फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Chheschu fair will be celebrated in Rewalsar from 25th to 27th February.

Mandi News: रिवालसर में 25 से 27 फरवरी तक मनाया जाएगा छेश्चू मेला

Mon, 19 Jan 2026 11:26 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jan 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
Chheschu fair will be celebrated in Rewalsar from 25th to 27th February.
रिवालसर (मंडी)। तीन धर्मों से जुड़ी पवित्र स्थली रिवालसर में राज्य स्तरीय छेश्चू मेला 25 से 27 फरवरी तक श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। बौद्ध धर्म गुरु पद्मसंभव की जयंती को समर्पित इस मेले के आयोजन को लेकर सोमवार को नगर पंचायत रिवालसर के सभा कक्ष में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता उपमंडलाधिकारी बल्ह स्मृतिका नेगी ने की।
विज्ञापन

बैठक में पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी तथा वाटर मैनेजमेंट बोर्ड हिमाचल प्रदेश के उपाध्यक्ष शशि शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान मेले की विभिन्न व्यवस्थाओं और रूपरेखा पर विचार-विमर्श किया गया। निर्णय लिया गया कि इस वर्ष छेश्चू मेले को और अधिक आकर्षक तथा भव्य रूप दिया जाएगा, ताकि मनोरंजन, संस्कृति, उपयोगिता और धार्मिक सहभागिता का सुंदर समन्वय देखने को मिले।
विज्ञापन

मेले के शुभारंभ से एक दिन पूर्व 24 फरवरी को पवित्र रिवालसर झील के घाट पर भव्य संध्या आरती का आयोजन किया जाएगा। लोगों के मनोरंजन के लिए सांस्कृतिक संध्याओं का आयोजन किया जाएगा। एसडीएम बल्ह स्मृतिका नेगी ने सभी विभागों, संस्थाओं और स्थानीय लोगों से मेले के सफल आयोजन के लिए सहयोग की अपील की। इस अवसर पर नायब तहसीलदार रिवालसर कृष्ण चंद, स्थानीय व्यापार मंडल के पदाधिकारी, नगर पंचायत के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं पार्षदगण आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed