{"_id":"681de92e9e27fc45ef06a405","slug":"chauntra-cd-credit-cooperative-society-first-in-the-district-mandi-news-c-90-1-mnd1001-155528-2025-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: चौंतड़ा सीडी साख सहकारी सभा जिले में प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: चौंतड़ा सीडी साख सहकारी सभा जिले में प्रथम
विज्ञापन
गोहर (मंडी)। सीडी साख सहकारी सभा ने वार्षिक साधारण अधिवेशन बगस्याड़ के भराड़ी (मनरेगा पार्क) माता बगलामुखी मंदिर में आयोजित किया। अधिवेशन में सीडी शाखा सहकारी सभा के अध्यक्ष कमल चंद राणा ने सहकारी ध्वज को फहराकर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस मौके पर पौधरोपण भी किया।
मनरेगा पार्क में आयोजित अधिवेशन में सभा के 600 प्रतिनिधि और 200 पर्यवेक्षकों ने भाग लिया। अध्यक्ष कमल चंद राणा ने सभा की रिपोर्ट प्रस्तुत की। बताया कि सहकारी सभा ने वार्षिक लाभ 3.35 करोड़ अर्जित किया। वर्ष में सभा ने 2204 करोड़ का कुल कारोबार किया है। सभा अपने सदस्यों को पायलट प्रोजेक्ट के तहत इसी वर्ष गोल्ड लोन जारी करेगी। अध्यक्ष ने वर्ष में उत्कृष्ट कार्य करने पर 10 शाखाओं को सम्मानित किया।
इसमें शाखा चौंतड़ा ने प्रथम, शाखा नैरचौक ने द्वितीय तथा शाखा पधर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर सभा के संचालक मंडल के सदस्यों, महाप्रबंधक देवेंद्र ठाकुर, उप महाप्रबंधक राजेंद्र पाल ठाकुर, भीम सिंह वर्मा और कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सितेंद्र कुमार, महामंत्री छविंदर सिंह उपस्थित रहे। संवाद