फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Chants of 'Har-Har Mahadev' echoed on the second Monday of Sawan.

Mandi News: सावन के दूसरे सोमवार पर हर-हर महादेव के गूंजे जयकारे

Tue, 28 Jul 2026 11:25 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Tue, 28 Jul 2026 11:25 AM IST
विज्ञापन
Chants of 'Har-Har Mahadev' echoed on the second Monday of Sawan.
मंडी शहर के भूतनाथ मंदिर में दर्शनों के लिए कतारों में खडे श्रद्धालू। संवाद - फोटो : Archive
मंडी। सावन के दूसरे सोमवार पर मंडी जिलेभर के शिवालयों में पवित्र शिवलिंग के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। इस दौरान जगह-जगह खीर के भंडारे लगाए गए।
विज्ञापन

शिवलिंग पर रूद्राभिषेक के लिए शिवालयों में लंबी कतारें लगी रहीं। इस दौरान पूरा दिन हर-हर महादेव के जयकारे गूंजते रहे। श्रद्धालुओं ने मंदिरों के गर्भ गृह में दूध-दही और पंचामृत से शिवलिंग का रूद्राभिषेक किया और आराध्य की पूजा-अर्चना कर उन्हें प्रिय भांग-धतुरे का भोग लगाया।
विज्ञापन

मंडी शहर के स्वयं भू बाबा भूतनाथ, महामृत्युंजय, नीलकंठ महादेव, एकादश रूद्र, पंचवक्त्र, त्रिलोकी नाथ, अर्ध नारीश्वर सहित पधर, लदरूही जोगिंद्रनगर, कुड महादेव लडभड़ोल, त्रिवेणी महादेव धर्मपुर, सरकाघाट, बलद्वाड़ा, महादेव मंदिर सुंदरनगर आदि शिवालयों में दिन भर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

भूतनाथ मंदिर में शिव दर्शन और जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं ने कतारों में लग कर बारी-बारी से मंदिर में प्रवेश किया।इस दौरान मंदिर में स्थानीय महिलाओं की ओर से भजन-कीर्तन कर शिव भोले के नाम का गुणगान किया।
एकादश रूद्र मंदिर में चल रहे अखंड ओम नम. शिवाय जाप में श्रद्धालु बारी-बारी सुविधा अनुसार बैठे। यहां पर भी अन्न और खीर का भंडारा ग्रहण करने श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती रही। ब्यास तट पर स्थित सिद्ध शंभु मंदिर को भी फूलों से सजाया गया। महामृत्यंजय और नीलकंठ महादेव मंदिरों में भी दिनभर भजन-कीर्तन चलता रहा।

उधर, सावन के दूसरे सोमवार के अवसर पर लोक संपर्क अधिकारी कार्यालय के समीप प्रेस क्लब मंडी की ओर से खीर का लगाया। भंडारे में उपायुक्त अपूर्व देवगन ने भी सहभागिता दर्ज करवाई।

मंडी शहर के भूतनाथ मंदिर में दर्शनों के लिए कतारों में खडे श्रद्धालू। संवाद

मंडी शहर के भूतनाथ मंदिर में दर्शनों के लिए कतारों में खडे श्रद्धालू। संवाद- फोटो : Archive

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed