फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   centrel team take feedback

केंद्रीय टीम ने लिया नोटबंदी के फैसले पर फीडबैक

Thu, 24 Nov 2016 10:14 PM IST
मंडी
मंडी Updated Thu, 24 Nov 2016 10:14 PM IST
विज्ञापन
centrel team take feedback
मंडी में नोट बंद के निर्णय को लेकर केंद्र से आई टीम के डीआईपीपी के अतिरिक्त सचिव व्यापारियों और अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए। - फोटो : अमर उजाला
मंडी। केंद्र सरकार की ओर नोटबंदी के निर्णय से आम लोगों और बैंकों को हो रही दिक्कतों और इसमें किए जाने वाले सुधारों को लेकर भारत सरकार के डीआईपीपी के अतिरिक्त सचिव संजीव गुप्ता ने मंडी में बैंक अधिकारियों व व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने नोटबंदी के बाद आम नागरिकों को पेश आ रही दिक्कतों के बारे में जानकारी प्राप्त की तथा निकट भविष्य में इसके व्यापक सुधार करने की बात कही।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पंजाब नेशनल बैंक से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार नोटबंदी के बाद अब तक कुल 50 करोड़ 38 लाख रुपये की करेंसी एक्सचेंज की गई है। इसके अतिरिक्त 242 करोड़ 25 लाख रुपये का भुगतान और 966 करोड़ 4 लाख रुपये की प्राप्ति की जा चुकी है। उन्होंने बैंक अधिकारियों से कहा कि 8 नवंबर से 30 दिसंबर तक 2 लाख 50 हजार रुपये से अधिक की राशि जमा करने वालों की रिपोर्ट आयकर विभाग को दें। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त हरीकेश मीणा, परियोजना अधिकारी, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण प्रदीप कुमार, मंडल प्रमुख पंजाब नेशनल बैंक आरती मट्टू, अग्रणी जिला प्रबंधक टीआर रांटा, अध्यक्ष ग्रामीण बैंक एसके चावला सहित सभी बैंकों के अधिकारी, व्यापार मंडल  के पदाधिकारी, किसान सभा के प्रतिनिधि, ट्रांसपोर्ट यूनियन के पदाधिकारी भी उपस्थित थे।
विज्ञापन

   उधर, पंजाब नेशनल बैंक मंडी की ओर से क्षेत्रीय अस्पताल परिसर में नोटबंदी के कारण ग्राहकों को हो रही दिक्कतों से निजात देने के लिए बैंक मित्र की सहायता से नकदी के लेन-देन के लिए शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्राहकों को नकदी जमा एवं निकासी की सुविधा प्रदान की गई। शिविर का उद्घाटन मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. टीसी महंत द्वारा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed