फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Centre should change the name of VB Jiramji to MNREGA: Kaul

वीबी जीरामजी का नाम बदल कर मनरेगा करे केंद्र : कौल

Sat, 10 Jan 2026 11:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jan 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
Centre should change the name of VB Jiramji to MNREGA: Kaul
मंडी। पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि जिस विचारधारा ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की हत्या की थी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी उसी विचारधारा के हैं। तभी उन्होंने मनरेगा से महात्मा गांधी का नाम हटा दिया है। जिस महात्मा गांधी के कारण देश को आजादी मिली, उसके प्रति भाजपा के नेताओं के दिल में कितना मान-सम्मान है, आज इससे कोई भी अनभिज्ञ नहीं है।
विज्ञापन

शनिवार को मंडी में आयोजित पत्रकार वार्ता में कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा के नेताओं में महात्मा गांधी के प्रति नफरत के सिवाय और कुछ भी नहीं है। मोदी सरकार से मांग है कि वीबी जीरामजी का नाम बदलकर फिर से मनरेगा किया जाए।
विज्ञापन

कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि पहले 90ः10 के अनुपात में देश भर को मनरेगा के तहत बजट दिया जाता था, लेकिन अब बहुत से राज्यों में 60ः40 का अनुपात कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि मनरेगा कानून को समाप्त करने के विरोध में रविवार को कांग्रेस पार्टी की ओर से गांधी चौक पर प्रतिमा के नीचे चार घंटों का अनशन किया जाएगा। इस मौके पर उनके साथ धर्मपुर से विधायक चंद्रशेखर ठाकुर, पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी और मंडी जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष चंपा ठाकुर मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed