फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Census: Residential units will be surveyed in the first phase

जनगणना : पहले चरण में आवासीय इकाइयों का होगा सर्वेक्षण

Thu, 04 Jun 2026 12:06 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
Census: Residential units will be surveyed in the first phase
स्वयं गणना के लिए ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज होगा रिकॉर्ड
विज्ञापन

विधानसभा क्षेत्र जोगिंद्रनगर में 300 से अधिक कर्मचारी जनगणना अभियान में घर-घर देंगे दस्तक

संवाद न्यूज एजेंसी

जोगिंद्रनगर (मंडी)। प्रदेश में 16 जून से 15 जुलाई तक जनगणना के पहले चरण के तहत मकान सूचीकरण और आवास गणना अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान जोगिंद्रनगर, लडभड़ोल और मकरीड़ी क्षेत्र में 300 से अधिक कर्मचारी घर-घर जाकर भवनों और संपत्ति का विवरण दर्ज करेंगे। जोगिंद्रनगर व मकरीड़ी में 218 तथा लडभड़ोल में 105 कर्मचारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

बुधवार को आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में तहसीलदार रजत सेठी, डॉ. मुकुल शर्मा और नायब तहसीलदार जागृति राठौर ने अभियान की जानकारी दी। अधिकारियों ने गणनाकर्मियों को मोबाइल एप और प्रपत्रों के उपयोग का प्रशिक्षण भी दिया। वहीं, स्वयं जनगणना अभियान के तहत लोग ऑनलाइन पोर्टल पर परिवार संबंधी 26 सवालों के जवाब दर्ज कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed