फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Celebration in Mandi on BJP's victory, former CM Jairam himself distributed Jalebi

Mandi News: मंडी में भाजपा की जीत पर मंडी में जश्न, पूर्व सीएम जयराम ने खुद बांटी जलेबी

Wed, 09 Oct 2024 07:08 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Wed, 09 Oct 2024 07:08 AM IST
विज्ञापन
Celebration in Mandi on BJP's victory, former CM Jairam himself distributed Jalebi
मंडी के चौहटा बाजार में हरियाणा चुनाव में जीत के जश्न पर जलेबी बांटते पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेत
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मंडी। हरियाणा और जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव परिणाम निकलने के बाद भाजपा ने मंडी के चौहटा बाजार में पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर की अगुवाई में जीत का जश्न मनाया। हरियाणा में बहुमत मिलने और जम्मू-कश्मीर में शानदार प्रदर्शन से उत्साहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने लड्डू के बजाय देसी घी से बनी जलेबी लोगों में बांटी। जलेबी से भरा थाल स्वयं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने उठाते हुए लोगों को जीत की बधाई दी। उन्होंने खुद दुकानदारों को जलेबी खिलाई।

उन्होंने कांग्रेस नेता जयराम रमेश के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि जब नतीजे कांग्रेस के पक्ष में आते हैं तो कांग्रेस पार्टी के नेता और विपक्ष के नेता राहुल गांधी बहुत खुश होते हैं। जब भाजपा के पक्ष में नतीजे आते हैं तो इसे यंत्र की खराबी कहकर सवाल खड़े करते हैं। कहा कि दोनों राज्यों में न तंत्र चला न मंत्र। यहां तो सिर्फ लोकतंत्र चला है। कहा कि हिमाचल में कांग्रेस सरकार की झूठी गारंटियों और इनके कुप्रबंधन की बात जनता के समक्ष रखी। खुशी है कि हरियाणा की जनता ने कांग्रेस की झूठी गारंटियों को नकार कर भाजपा का साथ दिया। इससे पहले जीत से उत्साहित पार्टी कार्यकर्ताओं ने चौहटा पटाखे फोड़े और ढोल नगाड़ों पर नृत्य भी किया। इस मौके में विधायक अनिल शर्मा, राकेश जम्वाल, विनोद कुमार, इंद्र सिंह गांधी, दलीप कुमार और भाजपा जिलाध्यक्ष निहाल चंद शर्मा भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed