फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   case

जल शक्ति विभाग ने जिला परिषद के खिलाफ मामला करवाया दर्ज

Sun, 27 Sep 2020 10:06 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
case
धर्मपुर (मंडी)। जलशक्ति विभाग ने सज्याओपिपलु वार्ड के जिला परिषद सदस्य के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। आरोप लगाया कि जिप सदस्य ने विभाग की छवि को नुकसान पहुंचाया है। जलशक्ति विभाग धर्मपुर भराड़ी मंडल के अधिशासी अभियंता राकेश पराशर ने शिकायत पत्र में कहा कि जिप सदस्य ने झूठे आंकड़े दिखाकर विभाग के खिलाफ अनापशनाप बयानबाजी की। विभाग ने नियमों के तहत ही गाड़ी खरीदी। गाड़ी के नंबर के लिए पैसा भी सरकारी खजाने से अदा नहीं किया। शिकायत पत्र पुलिस को देकर कार्रवाई की मांग उठाई है। जिप सदस्य ने आरोप लगाया था कि विभाग ने टेंडर से पहले ही गाड़ी खरीद ली। नंबर के लिए सरकारी खजानें से एक लाख रुपये तक दिए गए। उधर जिला परिषद भूपेंद्र सिंह ने कहा कि तथ्यों के आधार पर ही आरोप लगाए गए हैं। डीएसपी सरकाघाट चंद्रपाल ने कहा कि जलशक्ति विभाग मंडल धर्मपुर भराड़ी की ओर से शिकायत मिली है। जिस पर छानबीन करने के बाद कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed