{"_id":"6890f2355e61a0b302061dc0","slug":"case-filed-against-youth-for-scuffling-with-police-mandi-news-c-90-1-mrt1064-164809-2025-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: युवक पर पुलिस से हाथापाई के आरोप, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: युवक पर पुलिस से हाथापाई के आरोप, केस दर्ज
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। जिले में अब पुलिस भी सुरक्षित नहीं है। बाइक से नियम तोड़कर भाग रहे एक युवक को पूछना पुलिस कर्मचारी को महंगा पड़ गया। युवक पर पुलिस जवान से हाथापाई कर उसकी वर्दी के बटन तोड़ने के आरोप हैं। घटना तीन अगस्त की है। सलापड़ पुलिस चौकी में तैनात कांस्टेबल राजेश कुमार ने सुंदरनगर पुलिस थाना में आरोपी युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है।
पुलिस कर्मचारी तीन अगस्त को गश्त पर था तो घनश्याम शर्मा निवासी कांगू ने सूचना दी कि दो बाइक सवार तेज रफ्तार से भवाणा की तरफ भागे हैं। एक बाइक पर तीन और दूसरी पर दो युवक बैठे हैं। दोनों बाइकों की नंबर प्लेट पर कपड़ा बांध रखा है। सूचना पर जब वह बागनाला तारा देवी के ढाबा के पास पहुंचा तो वहां चार बाइकें लगी थीं।
एक ने पिछली नंबर प्लेट पर कपड़ा बांध रखा था। आगे की नंबर प्लेट पर ही नंबर लिखा था। इस पर अंदर आवाज लगाई और पूछा कि यह बाइक किसकी है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि अंदर से एक लड़का आया और कहा कि यह मेरी बाइक है। कपड़ा बांधने के बारे में पूछा तो उसने बहस की। कांस्टेबल ने आरोप लगाया कि उसने गले से पकड़ कर हाथापाई की। आरोपी युवक सुंदरनगर के गांव सलवाणा निवासी राकेश कुमार (29) को सोमवार को सुंदरनगर थाना में तलब किया गया। युवक को पुलिस ने नोटिस देकर घर भेज दिया। डीएसपी सुंदरनगर भारतभूषण ने बताया कि युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई है। संवाद