फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Car-truck collision in Canada, the highway jammed for three hours

कनैड में कार-ट्रक में टक्कर हाईवे में तीन घंटे लगा जाम

Fri, 20 May 2022 11:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 20 May 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Car-truck collision in Canada, the highway jammed for three hours
कनैड में निर्माणाधीन फोरलेन पर हादसे के बाद जाम में फंसे वाहन। - फोटो : Mandi
सुंदरनगर (मंडी)। किरतपुर-मनाली फोरलेन पर कनैड में कार और ट्रक में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के कारण भीषण गर्मी में स्थानीय लोगों और पर्यटकों को करीब तीन घंटे तक परेशानी झेलनी पड़ी। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस थाना धनोटू का दल मौके पर पहुंचा। जाम के कारण मरीज को लेकर जा रही एंबुलेंस भी फंसी रही।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर कनैड में ट्रक और कार की टक्कर हो गई। ट्रक और कार में सवार लोगों को चोटें नहीं आई हैं। हादसे के कारण हाईवे के दोनों ओर चार-पांच किलोमीटर तक लंबा जाम लग गया। इस कारण वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। करीब तीन घंटे के बाद जाम को खुलवाया जा सका। पंचायत प्रधान बिशन दास, ग्रामीण भीमदेव, खेम चंद, रमेश कुमार और रवि ने बताया कि धीमी गति से हो रहे फोरलेन निर्माण के कारण रोजाना जाम की स्थिति बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने मांग की है कि जल्द ही फोरलेन का दोनों लेन का कार्य पूरा किया जाए। पुलिस अधीक्षक मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि ट्रक और कार की टक्कर से हाईवे में जाम लग गया था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed