फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   car-truck accident. one died

पधर में कार-ट्रक में भिड़ंत, एक की मौत

Thu, 31 Oct 2019 10:39 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 31 Oct 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
car-truck accident. one died
मंडी-पठानकोट हाईवे पर पधर में भिड़े वाहन। - फोटो : Mandi
पधर (मंडी)। पठानकोट-मंडी एनएच पर पधर के समीप कोठी गांव में बुधवार देर शाम एक कार (नैनो) सामने से आ रहे ट्रक के साथ टकरा गई। हादसे में नैनो कार चालक की मौत हो गई है। चालक गंभीर रूप से घायल हुआ था। इसे सिविल अस्पताल पधर में प्राथमिक उपचार के बाद जोनल अस्पताल रेफर किया गया।
विज्ञापन

देर रात हादसे में घायल ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने ट्रक चालक के बयान पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। नैनो कार चालक की पहचान सोम देव (50) पुत्र नंद राम निवासी गांव नारला, डाकघर कुन्नू तहसील पधर जिला मंडी के रूप में हुई है। ट्रक चालक दिनेश कुमार पुत्र ब्रेतू राम निवासी कोट, गुम्मा जोगिंद्रनगर ने बताया कि वह सीमेंट लेकर कांगड़ा जा रहा था।
विज्ञापन

रात को कोठी गांव के समीप पधर की ओर से आ रही नैनो कार ने ट्रक को टक्कर मार दी। इससे कार चालक सोम देव गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पधर अस्पताल से मंडी जोनल अस्पताल रेफर किया गया। यहां उसकी मौत हो गई। प्रशासन ने मृतक के परिजनों को दस हजार की फौरी राहत प्रदान कर दी है। उपमंडलीय पुलिस अधीक्षक पधर मदनकांत शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम करवाने के उपरांत शव को परिजनों को सौंप दिया है। सोमदेव किसान था और वह घर लौट रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed