फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Car fell into ditch, 25 year old youth died

Mandi News: कार खाई में गिरी, 25 वर्षीय युवक की मौत

Mon, 05 Feb 2024 11:04 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Feb 2024 11:04 PM IST
विज्ञापन
Car fell into ditch, 25 year old youth died
करसोग के सुरसी बख्रुण्डा सड़क मार्ग पर गिरी कार    संवाद
करसोग (मंडी)। क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई है। घटना रविवार देर रात की है। हादसे में एक अन्य व्यक्ति भी घायल हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक रविवार को देर रात करीब 10.30 बजे सुरसी बख्रुंडा सड़क पर एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है। उसे प्राथमिक उपचार के लिए सिविल अस्पताल करसोग लाया गया, जहां व्यक्ति की गंभीर हालत को देखते हुए उसे शिमला स्थित आईजीएमसी अस्पताल रेफर किया गया है। हादसे के समय गाड़ी में दो ही लोग सवार थे, जो कि रात को तहसील मुख्यालय की तरफ आ रहे थे। पुलिस सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुंची। इस सड़क हादसे में मृतक युवक की पहचान पुष्प राज 25 पुत्र उदय निवासी बखरुंडा के तौर पर हुई है। वहीं, हादसे में घायल हुए व्यक्ति का नाम मनोज कुमार पुत्र खेम सिंह बताया गया है, जो कि आईजीएमसी में उपचाराधीन है। उधर, डीएसपी साई दत्तात्रेय वर्मा ने बताया कि मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन


टेंपो पलटा, चालक सुरक्षित
करसोग में ही एक अन्य सड़क हादसे में देर रात एक टेंपों सड़क ने नीचे पलट गया। हालांकि इस हादसे में किसी को कोई चोट लगने की कोई सूचना नहीं है। इस बारे में तत्तापानी पुलिस पोस्ट में रिपोर्ट लिखाई गई है। यह टेंपो देर रात करसोग की तरफ जा रहा था, लेकिन शिमला-करसोग मुख्य मार्ग पर ठोगी से एक मोड़ आगे टेंपो पलट कर निचली तरफ तत्तापानी सलापड़ सड़क पर जा गिरा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed