{"_id":"611d41778ebc3e79996d8cca","slug":"car-fell-in-barot-girl-died-two-seriously-injured-mandi-news-sml3808394151","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरोट में कार के खाई में गिरने से युवती की मौत, दो गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरोट में कार के खाई में गिरने से युवती की मौत, दो गंभीर घायल
विज्ञापन
Car fell in Barot, girl died, two seriously injured
मंडी। बरोट-लोहारडी सड़क पर मजनू डुगस्थान में कार खाई में गिरने से युवती की मौत हो गई है। कार में सवार दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। इन्हें उपचार के लिए साथ के चिकित्सालय में भर्ती किया गया है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।
युवती की पहचान सीता देवी उम्र 19 साल पुत्री हिमाल चंद के रूप में हुई है। घायलों में रविंद्र कुमार पुत्र दिलबर सिंह उम्र 32 साल और सीता देवी पुत्री हिमाल चंद के रूप में हुई है। सभी लोहरड़ी के हैं। पुलिस के अनुसार कार में सवार होकर सभी लोहारडी से बरोट की ओर आ रहे थे। डुगस्थान में कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। सूचना मिलते ही ग्रामीण और पुलिस ने मौके पर पहुंची। इसमें से युवती की मौके पर ही मौत हो गई।
घायलों को बरोट सामुदायिक केंद्र उपचार के लिए लाया गया। डाक्टर अंकुश ने बताया कि रविंद्र कुमार के सिर में गहरी चोटें हैं। उसे मंडी अस्पताल रेफर कर दिया। चौकी इंचार्ज मंगत राम मौके पर मृतक सीता देवी के शव को कब्जे में लेकर जोगिंद्रनगर सिविल अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने आईपीसी 279, 337, 304 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।