फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Car collapsed near Kandapatan, driver girl injured

कांडापतन के नजदीक कार दुर्घटना ग्रस्त

Sun, 03 Oct 2021 10:36 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Oct 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
Car collapsed near Kandapatan, driver girl injured
धर्मपुर के कांडापतन गंत्रैलु नाला के पास दुर्घटनाग्रस्त कार। संवाद - फोटो : Mandi
धर्मपुर (मंडी)। कांडापतन के पास गंत्रैलु नाला में कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटना में युवती को मामूली चोटें आई हैं।
विज्ञापन

रविवार दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे लडभड़ोल निवासी कुछ लोग दो गाड़ियों में शिमला से घर लौट रहे थे।
गंत्रैलु नाला के पास एक गाड़ी सड़क पर फिसलन होने से अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसमें एक युवती को मामूली चोटें आई हैं। घटना के समय गाड़ी में दो युवतियां सवार थीं। एक युवती गाड़ी चला रही थी। घटना का पता चलने पर स्थानीय लोग मदद के लिए मौके पर पहुंचे। घायल युवतियों को 108 की मदद से धर्मपुर अस्पताल पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें घर भेज दिया। इस घटना में वाहन को नुकसान पहुंचा है। डीएसपी सरकाघाट तिलक राज ने बताया कि किसी का कोई दोष न होने के चलते मामला दर्ज नहीं किया है। दोनों युवतियां ठीक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed