फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Campaign to clean the city by worshiping Bhootnath started

Mandi News: भूतनाथ की पूजा कर शहर को स्वच्छ बनाने का अभियान शुरू

Mon, 10 Feb 2025 11:46 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
Campaign to clean the city by worshiping Bhootnath started
नगर निगम मंडी के द्वारा सेरी मंच पर आयोजित स्वच्छ शहर समृद्ध शहर कार्यक्रम की अध्यक्षता करते मह - फोटो : वीर आल्हा। संवाद
मंडी। नगर निगम के महापौर वीरेंद्र भट्ट शर्मा ने शहरवासियों से कचरा पृथक्करण को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। साथ ही इसके लिए अपने परिवार, पड़ोस एवं समाज को भी प्रेरित करने के लिए कहा। कहा कि शहरवासी का यह छोटा सा योगदान शहर को स्वच्छ एवं समृद्ध बनाने में मददगार साबित होगा।
विज्ञापन

सोमवार को बाबा भूतनाथ मंदिर में पूजा अर्चना के बाद सेरी मंच में स्वच्छ शहर समृद्ध शहर अभियान के शुभारंभ पर कहा कि यह अभियान 10 फरवरी से 9 अप्रैल तक चलेगा। अभियान का उद्देश्य शहर को स्वच्छ और पर्यावरणीय रूप से समृद्ध बनाना है। नगर निगम के आयुक्त एचएस राणा इस अभियान के प्रमुख होंगे, जबकि अतिरिक्त आयुक्त विजय कुमार इस कार्यक्रम के मुख्य संयोजक होंगे। अभियान का दैनिक आधार पर संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन

अभियान को सफल बनाने के लिए सरकारी एवं गैर-सरकारी संगठनों, व्यापार मंडल, स्वयं सहायता समूह, स्कूल-कॉलेज, टैक्सी यूनियन, होटल व्यवसायी संघ और आम नागरिकों की भागीदारी अनिवार्य है। आम जनमानस से आग्रह किया कि वह सफाई मित्रों को गीला और सूखा कूड़ा अलग-अलग करके दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
वाहनों में कूड़े के लिए थैले जरूरी
महापौर वीरेंद्र भट्ट शर्मा ने टैक्सी ऑपरेटर और अन्य सार्वजनिक वाहनोें के चालकों से अनुरोध किया कि वे अपनी गाड़ियों में कूड़े कचरे के लिए थैले का इस्तेमाल करें। देखने में आया है कि सवारियां वाहनों में सफर के दौरान कूड़ा तथा छिलके आदि बाहर फेंक देती हैं। अगर कोई पकड़ में आता है तो वाहन चालक ही पूरी तरह जिम्मेवार होंगे।
...

व्यक्तिगत श्रेणी में प्रवीण, भावना, चंपा प्रथम
सेरी मंच पर गेंद पर कूड़े का प्रकार अंकित कर उसे सामने सही बाक्स में डालने की खेल प्रतियोगिता आयोजित की गई। व्यक्तिगत श्रेणी में प्रवीण, भावना, चंपा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इन्होंने 6 में से 6 गेंदों को उचित बाक्स में डाला। दूसरा स्थान विधा, वीणा, निशा, सरोज और सुरेंद्र ने प्राप्त किया। उन्होंने 5 गेंद को सही बाक्स में डाला। हेम नलिनी और सुनीता ने 6 में से 4 गेंद उचित स्थान में डाल कर तीसरा स्थान प्राप्त किया।

...
समूह श्रेणी में सोमा और सुनीता प्रथम
20 में से 17 गेंद उचित स्थान पर डाल कर सोमा और सुनीता ने प्रथम स्थान हासिल किया। अंजू और अंजना ने 15 सेकेंड देरी कर 20 में से 17 गेंद उचित स्थान पर डालकर दूसरा स्थान हासिल किया।
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed