फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Cafe house victim of neglect in Jogindernagar

Mandi News: जोगिंद्रनगर में उपेक्षा का शिकार कैफे हाउस

Mon, 30 Dec 2024 11:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Dec 2024 11:48 PM IST
विज्ञापन
Cafe house victim of neglect in Jogindernagar
मंडी- कांगड़ा सीमा पर हिमाचल पर्यटन विभाग का भवन। संवाद
चौंतड़ा/जोगेंद्रनगर (मंडी)। मंडी-कांगड़ा सीमा पर पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए करीब आठ साल पहले 50 लाख की लागत से तैयार कैफे हाउस खंडहर बन रहा है। दीवारें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। कैफे हाउस कई माह से बंद है। घट्टा के समीप पर्यटन विभाग ने पर्यटकों के लिए चाय, कॉफी और हल्के भोजन के लिए इस कैफे हाउस का निर्माण आठ साल पहले करवाया था।
विज्ञापन

उचित रखरखाव न होने से यह बदहाल हो गया है। पर्यटन स्थल में शौचालय और पेयजल की भी सुविधा बेहतर नहीं है। हिमाचल पर्यटन विभाग के एजीएम कैलाश चंद ने कहा कि मंडी-कांगड़ा सीमा पर पर्यटन विभाग के कैफे हाउस को पुनः इस्तेमाल में लाए जाने के लिए विभागीय पत्राचार जारी है। भवन के रखरखाव को लेकर पर्यटन विभाग के कर्मचारियों को जिम्मेदारी सौंपी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed