{"_id":"5749ce264f1c1be849690dff","slug":"cae-accident-two-injoured","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार ने सड़क किनारे खड़े दो लोगों को कुचला, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार ने सड़क किनारे खड़े दो लोगों को कुचला, एक की मौत
अमर उजाला मंडी
Updated Sat, 28 May 2016 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर शनिवार को पनारसा के पास एक कार ने सड़क किनारे खड़े दो लोगों को कुचल दिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक युवक को कुल्लू अस्पताल से आईजीएमसी रेफर किया गया। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार शनिवार को करीब साढ़े बारह बजे मनाली की तरफ जा रही जायलो कार एचआर 65ए-9455 ने पनारसा के पास गोल गप्पे के ढेले के साथ खड़े दो लोगों को कुचल दिया। इसके बाद कार सड़क किनारे बनी नाली में फंस गई। कार की चपेट में आने से हेमराज (61) निवासी झीड़ी और लोत राम (25) निवासी जलुग्रां जिला कुल्लू गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय लोगों ने उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगवाईं पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने हेमराज को मृत घोषित कर दिया। प्राथमिक उपचार के लिए गंभीर रूप से घायल लोत राम को जिला अस्पताल कुल्लू रेफर कर दिया है।
हादसे की सूचना मिलते ही औट थाना के हेड कांस्टेबल जोगिंद्र पाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने कार को कब्जे में लिया है। कार सवार मनाली घूमने जा रहे थे। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। औट थाना प्रभारी कुलदीप चंद ने मामले की पुष्टि की है। प्रशासन की ओर से कानूनगो दीनानाथ ने मृतक के परिजनों को दस हजार और घायल को पांच हजार रुपये की फौरी राहत प्रदान की है।