फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Bypass should be built in Cholthara in 15 days: Bihari Lal

चोलथरा में 15 दिन में बनाया जाए बाईपास : बिहारी लाल

Fri, 09 May 2025 05:17 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 09 May 2025 05:17 PM IST
विज्ञापन
Bypass should be built in Cholthara in 15 days: Bihari Lal
व्यापार मंडल के प्रतिनिधिमंडल ने परियोजना अधिकारी को भेजा ज्ञापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरकाघाट (मंडी)। व्यापार मंडल चोलथरा के प्रधान बिहारी लाल की अध्यक्षता में शुक्रवार को एनएचएआई परियोजना अधिकारी को एसडीएम स्वाति डोगरा के माध्यम से एक ज्ञापन भेजा गया।
ज्ञापन में मांग उठाई गई कि एनएच निर्माता कंपनी ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चोलथरा के पास बाईपास निर्माण को लेकर तीन माह पूर्व सड़क की खोदाई की थी। इस कार्य को पूरा नहीं किया जा रहा है। इससे रोजाना स्कूल आने वाले विद्यार्थियों और स्थानीय जनता को परेशानियों से जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन

व्यापार मंडल के प्रधान ने कंपनी से मांग उठाई कि इस बाईपास निर्माण को 15 दिनों में पूरा किया जाए। चेताया कि अगर 15 दिनों के भीतर बाईपास तैयार नहीं किया तो चक्का जाम किया जाएगा। उधर स्थानीय पंचायत प्रधान मेहर चंद गारला ने एसडीएम को बताया कि चोलथरा बाजार और आस पास की विभिन्न जगहों पर गड्ढे पड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे दुर्घटना होने की आशंकाएं बढ़ गई हैं। सामाजिक कार्यकर्ता रमेश चंद ने एसडीएम के माध्यम से एनएचएआई परियोजना अधिकारी से मांग उठाई कि वह जनता के बीच आकर स्पष्ट करें कि कब तक इस सड़क निर्माण को पूरा करेंगे। इस मौके पर व्यापार मंडल के मुख्य सलाहकार राकेश बन्याल, श्रवण भारद्वाज, सतीश ठाकुर, जगदीश चंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed