फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Bypass is not safe for street vendors: Surendra

रेहड़ी-फड़ी मार्केट के लिए बाईपास सुरक्षित नहीं : सुरेंद्र

Sun, 16 Nov 2025 04:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Nov 2025 04:48 PM IST
विज्ञापन
Bypass is not safe for street vendors: Surendra
यूनियन के प्रधान ने कहा, प्रशासन नहीं माना तो 26 को करेंगे आंदोलन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। रेहड़ी-फड़ी मार्केट को बाईपास शिफ्ट करने का रेहड़ी-फड़ी धारकों ने विरोध किया है। रेहड़ी-फड़ी धारकों ने कहा है कि जहां पर रेहड़ी-फड़ी मार्केट के लिए स्थान चयनित किया है वह किसी भी सूरत में सुरक्षित नहीं है। पहाड़ी से भूस्खलन का हमेशा खतरा बना रहता है। नीचे की ओर सुकेती खड्ड है। यूनियन के प्रधान सुरेंद्र कुमार ने कहा कि सरकार और उच्च न्यायालय का भी मानना है कि नदी नालों के 100 मीटर के दायरे में कोई भी मार्केट का निर्माण न किया जाए। यदि नगर निगम प्रशासन नहीं मानता है तो 26 नवंबर को इसके विरोध में एक उग्र आंदोलन किया जाएगा।
रेहड़ी-फड़ी यूनियन संबंधित सीटू की आम सभा रविवार को ताराचंद भवन में आयोजित की गई। आम सभा में रेहड़ी-फड़ी धारकों की समस्याओं को हल करने की मांग की गई। रेहड़ी-फड़ी यूनियन के प्रधान सुरेंद्र कुमार ने कहा कि नगर निगम प्रशासन जल्द से जल्द टाउन वेडिंग कमेटी की नई कमेटी का गठन करे। सभी वेंडिंग जोनों की तहबाजारी नियमित रूप से काटी जाए। जिन रेहड़ी-फड़ी धारकों के अभी तक लाइसेंस नहीं बने हैं उनके लाइसेंस को नगर निगम जारी करे।
विज्ञापन

नगर निगम प्रशासन व सदर विधायक का यह कहना कि रेहड़ी धारकों की वजह से यातायात पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है, यह तर्कसंगत नहीं है। यह क्षेत्र रेहड़ी-फड़ी मार्केट के लिए सुरक्षित नहीं है क्योंकि यह फ्लड जोन में आता है। इस अवसर पर सीटू जिला महासचिव राजेश शर्मा, जिला उप प्रधान व जिला परिषद सदस्य रवि कांत, सचिव प्रवीण, दीपक, रेहाना, मनीराम, रमेश इत्यादि ने हिस्सा लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed