फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Bus will run from Baijnath-Sandapatna to Sandhol

Mandi News: बैजनाथ-सांडापत्तन से संधोल चलेगी बस

Mon, 30 Dec 2024 11:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Dec 2024 11:39 PM IST
विज्ञापन
Bus will run from Baijnath-Sandapatna to Sandhol
लडभड़ोल (मंडी)। लंबे इंतजार के बाद लडभड़ोल से धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र का संधोल सीधी बस सेवा से जुड़ गया है। बैजनाथ से चलने वाली बस का रूट लडभड़ोल-सांडापत्तन से बढ़ाकर संधोल तक कर दिया है। इससे क्षेत्र के लोगों की वर्षों पुरानी मांग पूरी हुई है। बस सेवा के शुरू होने से ग्रामीण सीधे संधोल जा सकेंगे।
विज्ञापन

सांडापत्तन पुल को बने दो साल से ज्यादा का समय हो गया था, लेकिन अभी तक बस सेवा शुरू नहीं हो पाई थी। बैजनाथ से यह बस दोपहर 12:30 बजे चलेगी। दो बजे लडभडोल पहुंचेगी और तीन बजे सांडापत्तन से संधोल के लिए रवाना होगी। वापसी में संधोल से शाम 4:10 बजे चलेगी। पहले लोगों को संधोल जाने के लिए निजी गाड़ियों पर निर्भर रहना पड़ता था। परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक बैजनाथ नितेश शर्मा ने बताया कि दो बसों के परमिट में एक बस का परमिट प्राप्त हुआ है। बस का रूट सांडापत्तन से बढ़ाकर संधोल कर दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed