फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Bus services suspended in Rewalsar; residents face increased inconvenience.

Mandi News: रिवालसर में बस सेवाएं बंद, लोगों की बढ़ी परेशानी

Thu, 20 Aug 2026 12:14 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Aug 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Bus services suspended in Rewalsar; residents face increased inconvenience.
कई साल से चल रहे रूट बंद होने से बढ़ीं दिक्कतें
विज्ञापन

लोगों ने आंदोलन की दी चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
रिवालसर (मंडी)। धार्मिक एवं पर्यटन नगरी रिवालसर में बस सेवाएं बंद या सीमित होने से लोगों की रोजमर्रा की आवाजाही प्रभावित हो रही है। स्कूली बच्चों, नौकरीपेशा लोगों और सुबह रिवालसर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को सबसे अधिक परेशानी हो रही है। लोगों ने निगम से बंद सेवाओं को पुराने रूट पर बहाल करने की मांग की है।
एचआरटीसी रामपुर की रामपुर-रिवालसर बस पिछले कुछ माह से रिवालसर तक नहीं पहुंच रही है। पहले यह बस शाम 6:30 बजे मंडी से रिवालसर आती थी और सुबह 5:30 बजे रिवालसर से चलती थी। अब इसे मंडी तक सीमित कर दिया गया है। वहीं, सरकाघाट डिपो की मंडी-गोरत बस सेवा भी बंद है। धर्मपुर-रिकांगपिओ बस की रिवालसर से शाम सात बजे चलने वाली अंतिम सेवा और मंडी-कलमाह रूट की सुबह 11 बजे की बस भी बंद है।
विज्ञापन

पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष करण ठाकुर सहित स्थानीय लोगों और व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने सेवाएं जल्द बहाल न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
एचआरटीसी रामपुर के प्रबंधक उमेश ठाकुर ने बताया कि स्टाफ की कमी के कारण सेवा प्रभावित हुई है। मंडी के प्रबंधक पीयूष ने जांच के बाद सेवा बहाल करने की बात कही। यातायात प्रबंधक शिमला पंकज शर्मा ने भी मामले की जांच करवाकर बस सेवाएं जल्द सुचारु करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed