{"_id":"57e6b3184f1c1bc32ca83397","slug":"bus-collide-on-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की लोहे की चेन में फंसने से एचआरटीसी की बस पलटी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की लोहे की चेन में फंसने से एचआरटीसी की बस पलटी
मंडी
Updated Sat, 24 Sep 2016 10:38 PM IST
विज्ञापन
रोड पर पलटी बस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी। नेशनल हाईवे मनाली-चंडीगढ़ पर दवाडा के पास चंडीगढ़ से मनाली की ओर जा रही एक एचआरटीसी की बस कुल्लू की ओर से आ रहे एक ट्रक की लोहे की चेन में फंसने से पलट गई। बस के पलटने से बस चालक को काफी चोटें आई हैं। वहीं आधा दर्जन सवारियों को मामूली चोटें आई हैं। चालक का नगवाईं अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार शनिवार दोपहर बाद सवा चार बजे के करीब एनएच 21 पर दवाडा के पास दिल्ली से मनाली की ओर जा रही एचआरटीसी की कुल्लू डिपो की बस कुल्लू की ओर से आ रहे ट्रक की लोहे की चेन में फंसने से अचानक पलट गई। ट्रक चालक ओवरटेक कर रहा था। जिस कारण बस चालक को बस को निकालने के लिए बहुत कम जगह मिली। हादसे में बस चालक राजेंद्र को चोटें आई हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर बस चालक को नगवाईं अस्पताल पहुंचाया। इसके अलावा पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है। ट्रक चालक की मेडिकल जांच करवाई जा रही है। एसपी मंडी प्रेम कुमार ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन